- राम मंदिर ट्रस्ट के ऑफिसियल लोगो से मिलता-जुलता एक लोगो तैयार कर उससे भी चंदा लिया जाने लगा.
- इस लोगो का इस्तेमाल कर न केवल वेबसाइट बनाया गया. बल्कि फेसबुक पेज भी बनाया गया.
- इसका लिंक लोगों तक भेजकर चंदे की मांग की जाती रही.
Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक नया खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक लोगो (LOGO) से मिलता-जुलता एक फर्जी लोगो तैयार कर वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाया गया था. इससे श्रद्धालुओं से चंदा भी लिया जाता था. दरअसल अयोध्या राम मंदिर को लेकर चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट बनाई गई. ट्रस्ट ने एक वेबसाइट बनाई और उस पर दान दक्षिणा का विकल्प दे दिया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद राम मंदिर ट्रस्ट के ऑफिसियल लोगो से बिल्कुल मिलता-जुलता एक लोगो तैयार कर वेबसाइट और फेसबुक पेज बनाकर उससे भी चंदा लिया जाने लगा.
सूत्रों का दावा- विहिप के कुछ लोग ही कर रहे थे हेराफेरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को दान दक्षिणा के लिए ये लिंक भेजा जाने लगा था. सूत्र बता रहे हैं कि विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ लोग ही ये काम कर रहे थे. ट्रस्ट का इससे कोई लेना देना नहीं था लेकिन सवाल ये कि क्या ट्रस्ट को इन सबके बारे में कुछ पता था या नहीं और अगर था तो इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

यह शिवसेना का अली वाला लोगो हैं.
Photo Credit: NDTV
सीता रसोई फाउंडेशन की वेबसाइट बंद
इन सारे विवादों के बीच मां सीता रसोई अयोध्या फाउंडेशन नाम की संस्था की वेबसाइट बंद है. हालांकि फेसबुक पेज अभी भी चल रहा है. लोगो देखकर कोई भी इस गड़बड़ी का अंदाजा लगा सकता है. मां सीता राम रसोई अयोध्या फांउडेशन की एक वेबसाइट 2024 तक एक्टिव थी. अब हालांकि बंद है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी मौजूदगी अब भी देखी जा सकती है.
एसआईटी कर रही मामले की जांच
चढ़ावे की चोरी के बाद अब फर्जी लोगो लगाकर ऑनलाइन तरीके से लोगों से चंदा जुटाने का यह खुलासा बताता है कि राम मंदिर के दान में हेराफरी किस स्तर तक पहुंच गई थी. मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कई लोगों से पूछताछ की है. आज एसआईटी लखनऊ लौट रही है. जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी. जिसके बाद सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं