विज्ञापन

बैंक में जुटते थे राम मंदिर के चढ़ावा चोर, वहीं होता था रकम का बंटवारा, हेराफेरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल

जिन लोगों को राम मंदिर का चढ़ावा गिनने और बैंक तक ले जााने की जिम्मेदारी सौंपी गई वे लोग ही इसे समेटने में जुटे थे. चढ़ावा चोरी मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

बैंक में जुटते थे राम मंदिर के चढ़ावा चोर, वहीं होता था रकम का बंटवारा, हेराफेरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल
राम मंदिर चोरी मामले में बड़ा खुलासा. (NDTV)
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगलत भी सामने आई है, जो रकम बैंक तक ले जाते थे
  • चढ़ावे की रकम के नोटों के बंडल चोरी करने और बैंक परिसर में हिसाब-किताब करने का खुलासा हुआ है
  • रोजाना दो शिफ्ट में चढ़ावे की गिनती होती थी. बैंक कर्मी पैसों को ट्रस्ट से बैंक तक ले जाते थे
लखनऊ:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भले ही अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी और दो लोगों के इस्तीफे हो चुके हैं लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर इसका मास्टरमाइंड कौन है? या फिर जिसका दाव लगा उसने समेट लिया. चढ़ावा चोरी मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, चोरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल थे. ये वो बैंक कर्मचारी हैं जो मंदिर के दान का पैसा ट्रस्ट के दफ्तर से बैंक लेकर जाते थे. SIT रिपोर्ट में भी कुछ सरकारी  बैंक कर्मचारियों की कथित संलिप्तता के संकेत मिले हैं. 

बैंक कर्मचारी भी करते थे चढ़ावे की चोरी-सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, नोटों के बंडल बक्से में रखते समय बैंक कर्मचारी चोरी कर लेते थे. चोरी की गई रकम का हिसाब-किताब वहां नहीं बल्कि बैंक परिसर में होता था. ये खुलासा हैरान करने वाला है. टिन्नू यादव जैसे सेवादारों के साथ ही बैंक कर्मचारी भी राम मंदिर चढ़ावे की रकम पर लगातार हाथ साफ कर रहे थे.

ट्रस्ट के दफ्तर से बैंक तक ले जाते थे चढ़ावे की रकम

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती हर दिन दो शिफ्ट में दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे 40 कर्मचारी करते थे. पहले ट्रस्ट के विश्वासपात्र लोगों की निगरानी में चढ़ावे की गिनती होती थी और फिर बैंक कर्मी पैसों को ट्रस्ट के दफ्तर से बैंक तक ले जाने की जिम्मेदारी निभाने वाली आउटसोर्सिंग फर्म के कर्मचारी, इंटरनल ऑडिटर्स एंड ट्रस्ट के सदस्यों के साथ करते थे. अब खुलासा हुआ है कि बैंककर्मी भी राम जी का चढ़ावा चुरा रहे थे. 

8 लोग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड कौन?

भक्त जिस चढ़ावे को बड़ी ही श्रद्धा से अपने श्रीराम को चढ़ाते थे उसे ये लोग पलभर में उड़ाकर इपनी तिजोरियां भर रहे थे. एसआईटी की जांच चल रही है. सीएम योगी ने भी कह दिया है कि दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा. जो भी दोषी होगा उस पर सख्त एक्शन होगा. चोरी के मामले में अब तक चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. CJM कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

गिरफ्तार किए गए 6 लोग मंदिर के वे कर्मचारी थे, जो दानपात्र के चढ़ावे और नकदी की गिनती किया करते थे. ये लोग काफी समय से दान की रकम की चोरी कर रहे थे. इनको सीसीटीवी कैमरों में गड़बड़ी करते हुए पकड़ा भी गया था.

ये भी पढ़ें-2 शिफ्ट, 40 कर्मचारी... जानें कैसे होती थी अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Box Scam, Ram Mandir Donation Row, Ram Mandir Donation Scam, Ram Mandir Donation Scam Investigation, Ram Mandir Donation Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com