विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

उन्नाव मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी- SC ने कहा था 45 दिन में पूरा हो ट्रायल, पर 80 दिन बीत चुके हैं...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ मामले तक दर्ज नहीं किए जाते.

उन्नाव मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी- SC ने कहा था 45 दिन में पूरा हो ट्रायल, पर 80 दिन बीत चुके हैं...
कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra (फाइल फोटो)
  • उन्नाव रेप केस मामले में प्रियंका ने राज्य सरकार पर बोला हमला
  • कहा- 45 दिन में ट्रायल होने वाला था, 80 दिन बीत गए
  • उन्नाव रेप केस में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर है मुख्य आरोपी
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली BJP सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है, और आरोप लगाया है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ मामले तक दर्ज नहीं किए जाते. बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी में पदभार ग्रहण करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव रेप कांड पर कड़ी टिप्पणी की थी.

तब प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा था, "उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए... 80 दिन बीत चुके हैं... अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ... महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में UP सबसे ऊपर है... अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते... और अगर मामला रसूख वाले BJP विधायक का है, तो पहले FIR में देरी होती है, फिर गिरफ़्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है..."

o4to78a8

एक ट्वीट को लेकर योगी सरकार ने प्रियंका गांधी को घेरा, कहा- झूठ का कोई आधार नहीं होता

गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस पीड़िता ने वर्ष 2017 में BJP के तत्कालीन विधायक कुलदीप सेंगर पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसके बाद सेंगर के साथियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था. वारदात के वक्त पीड़िता नाबालिग थी. इसके बाद काफी हंगामे के बाद ही केस दर्ज किया गया था, और फिर पीड़िता 28 जुलाई, 2019 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थी, और इसी हादसे में उसकी मौसी और चाची की मौत हो गई थी, जबकि वकील ज़ख्मी हो गया था.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : उन्नाव की रेप पीड़िता एम्स से डिस्चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnav Rape Case, Priyanka Gandhi, UP Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com