- प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
- भाजपा सरकार पर उठाया सवाल
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ से जुड़ा मामला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ को भंग किये जाने का विरोध करने वाले एनएसयूआई के एक नेता के निलंबन को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर जनता द्वारा चुनकर आयी सरकार छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से डरती क्यों है?
डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी ने जारी किया BA, BSc और BCom का सेमेस्टर रिजल्ट, यूं करें चेक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर @nsui से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 16, 2019
भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आयी है। मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है?
प्रियंका ने ट्वीट किया, ''इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्ट कर दिया है.'' उन्होंने पूछा, ''भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आयी है. मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है?"
घर से निकला था छोटे भाई को ढूंढने, भीड़ देखकर रुका तो एक शख्स बेदर्दी से उसे घोंप रहा था चाकू
खबरों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अराजकता फैलाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में छात्र नेता अखिलेश यादव को निलंबित किया है, हालांकि एनएसयूआई का दावा है कि छात्र संघ को भंग करने का विरोध करने के कारण यादव को सजा दी गई है.
(इनपुट आईएएनएस से)
Video: सुलझ गई वसंत विहार ट्रिपल मर्डर की गुत्थी, 2 गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं