विज्ञापन

प्रतापगढ़: ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी, ऑडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि महेशगंज थाना प्रभारी से जुड़ा एक ऑडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच सीओ सदर को सौंपी गई है. प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रतापगढ़: ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी, ऑडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर कार्रवाई 
Maheshganj Police Station In-Charge Suspended Over Controversial Audio Against Brahmin Community.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महेशगंज थाना प्रभारी का एक कथित विवादित ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी राधे बाबू कथित तौर पर ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है. ऑडियो को लेकर ब्राह्मण समाज ने भी नाराजगी जताई है.  

दरअसल, एक ब्राह्मण परिवार के आपसी विवाद की जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी राधे बाबू को फोन किया गया था. आरोप है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने संबंधित परिवार और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

जिंक फास्फाइड ने एसिड के साथ मिलकर बनाई फॉस्फीन गैस, इसी से गई मुंबई के डोकाडिया परिवार की जान

इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना प्रभारी राधे बाबू को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही मामले की जांच सीओ सदर को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तक जनता के साथ मर्यादित व्यवहार और भाषा के इस्तेमाल की नसीहत देते हैं, लेकिन एक जिम्मेदार थाना प्रभारी द्वारा समाज विशेष को लेकर इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी का व्यवहार पहले भी कई मामलों में विवादों में रह चुका है. फिलहाल पुलिस विभाग वायरल ऑडियो की जांच में जुटा हुआ है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

प्यार के लिए सरहद पार: बिना पासपोर्ट-वीजा 1800 किमी दूर प्रेमी के पास आई युवती, अब पहुंच गई जेल

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई  

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि महेशगंज थाना प्रभारी से जुड़ा एक ऑडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच सीओ सदर को सौंपी गई है. प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com