विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2018

विवेक तिवारी मर्डर: 'पुलिस अंकल! आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे...प्लीज गोली मत मारियेगा'

कई जगह तमाम लोग इन पोस्टरों को उठाये हुए अपने बच्चों की तस्वीर भी सोशल साइट्स पर पोस्ट कर रहे हैं.

विवेक तिवारी मर्डर: 'पुलिस अंकल! आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे...प्लीज गोली मत मारियेगा'
लखनऊ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये पोस्टर आम लोगों में पुलिस के लिए पैदा हुए गुस्से का नतीजा है.
  • लखनऊ में तमाम जगहों समेत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर
  • ये पोस्टर आम लोगों में पुलिस के लिए पैदा हुए गुस्से का नतीजा है
  • लखनऊ के गोमती नगर में पुलिस की गोली से हुई थी विवेक की मौत
लखनऊ: एप्पल कंपनी के रीजनल मैनेजर की हत्यादिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने BJP से पूछा, विवेक तिवारी तो 'हिंदू' था उसे क्यों मारा? 
d235lkf

लखनऊ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये पोस्टर आम लोगों में पुलिस के लिए पैदा हुए गुस्से का नतीजा है.


मीडिया में पुलिस की इस हरकत की जबरदस्त आलोचना होने के बाद दोनों पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दायर कर जेल भेज दिया गया, लेकिन इससे पुलिस के लिए लोगो मे ज़बरदस्त गुस्सा है और उस गुस्से का इज़हार सोशल साइट्स पर भी देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें : मृतक विवेक की पत्नी ने सीएम योगी से पूछा सवाल, सीबीआई जांच की भी मांग की

पत्नी कल्पना ने पूछा सीएम योगी से सवाल
वहीं इस मामले में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना का कहना है कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है बस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ये पूछना चाहती हूं कि मैं अपनी बेटियों का भविष्य 25 लाख रुपये में कैसे सुरक्षित करुंगी. कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही पुलिस विभाग में नौकरी देने और परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिये एक करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की है. 

मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर बात की. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से अपनी संवेदनाएं जाहिर की. उन्होंने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से कहा कि परिवार को जिस किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, सरकार उसे मुहैया कराएगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार जब कभी भी चाहेगा उनसे मिल सकता है.

42i1nvwd
(मृतक विवेक तिवारी)

यह भी पढ़ें : एप्पल के एरिया मैनेजर की मौत के मामले में योगी के मंत्री के विवादित बोल, धर्मपाल सिंह ने कही यह बात...

चश्मदीद ने बताया क्या हुआ था
विवेक तिवारी के साथ कार में मौजूद महिला द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि शुक्रवार/शनिवार की रात करीब दो बजे वह अपने सहकर्मी विवेक तिवारी (38) के साथ कार से घर जा रही थींण्‍ रास्ते में गोमतीनगर विस्तार इलाके में उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसकर्मी आये तो तिवारी ने गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान एक सिपाही कार की हल्की चपेट में आ गया. सना के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की और उनमें से एक ने गोली चलायी, जो तिवारी को लगी. इसके कारण बेकाबू हुई कार अंडरपास की दीवार से जा टकरायी. हादसे में गम्भीर रूप से घायल तिवारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई.

लखनऊ: चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकने पर एप्पल के एरिया मैनेजर को मारी गोली​


सपा ने सीएम का इस्तीफा मांगा
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने ‘भाषा‘ से कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के शहडोल में लखनऊ की वारदात को जंगलराज का नतीजा करार देते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है. चौधरी ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ों को जायज ठहराने वाले मुख्यमंत्री योगी की भाषा इस मुद्दे को लेकर बेहद दम्भ भरी और जहर बुझी है, जिससे पुलिस का दुस्साहस बढ़ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Tiwari Death Case, Apple Executive Shot, Vivek Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com