उत्तर प्रदेश के बिजनौर कोतवाली शहर के रशीदपुर गढ़ी गांव मे रात के वक़्त कार में सवार बदमाश रोड पर ट्रक चालक के साथ मारपीट कर रहे थे. ग्रामीणों को देख बदमाश फायरिंग करते हुए कार से भागने लगे. इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पीआरवी को दी. यूपी पुलिस की पीआरवी के जवानों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया. अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने कार की स्पीड तेज़ कर दी. स्पीड ज्यादा होने से कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्बे से टकराती हुई नहर में जा गिरी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बिजली का तार टूटकर नहर में जा गिरा जिससे नहर में करंट फैल गया. जिससे एक पुलिसकर्मी मनोज शहीद हो गया. दूसरा पुलिसकर्मी और एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए.
दरअसल बदमाशों को पकड़ने के लिए पीआरवी के जवान मनोज कुमार और गंगा राम ने नहर में छलांग लगा दी. एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया. जबकि करंट लगने से मनोज कुमार आरक्षी शहीद हो गया. जबकि एक बदमाश व दूसरा आरक्षी घायल है. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के अफसरों ने टीम गठित कर दी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रिपोर्ट - ज़ुबैर खान बिजनौर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं