विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

पीएम मोदी 22 सितंबर को महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से तीसरी महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

पीएम मोदी 22 सितंबर को महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से तीसरी महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से तीसरी महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से इसकी शुरुआत करेंगे . यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर बडोदरा से वाराणसी के बीच दौड़ेगी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली टू वाराणसी जाने वाली महामना एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा करना होगा महंगा

2016 में महामना एक्सप्रेस के पहले रैक का लोकार्पण हुआ था
मोदी सरकार ने रेलवे की मेक इन इंडिया परियोजना के तहत 2016 में महामना एक्सप्रेस के पहले रैक का लोकार्पण किया था. यह नई साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी और प्रत्येक बुधवार को वडोदरा से चलेगी. अधिकारियों ने कहा कि दोनों शहरों के बीच की दूरी 1531 किलोमीटर है और 55.7 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से यह ट्रेन इस दूरी को 27 घंटे और 30 मिनट में तय करेगी. 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी जाना हुआ महंगा, महामना एक्सप्रेस का किराया बढ़ा

VIDEO:देश की पहली CCTV से लैस 'शान-ए-सेफ्टी' ट्रेन पहले सफर पर

इस ट्रेन का ठहराव भरूच, सूरत, अमालनेर, भूसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और छेओकी में है. इस नई ट्रेन में 18 डिब्बे हैं, जिसमें से 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य, 1 पैंट्री कार और 2 गार्ड ब्रेक वैन हैं. इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी का कोई डिब्बा नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahamana Express, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com