प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंचे. वहां उन्होंने संगम घाट पर पूजा-अर्चना भी की. इसके अलावा उन्होंने कुंभ में स्नान भी किया जिसका वीडियो खुद उन्होंने ट्वीट कर साझा किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कुंभ में स्नान करने का सौभाग्य मिला. 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए प्रार्थना की.'
Had the good fortune of taking a holy dip at the #Kumbh. Prayed for the well being of 130 Crore Indians. pic.twitter.com/jTI2QbmWxb
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्वच्छ कुंभ स्वच्छ आभार कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. वहां वो न केवल सफाई कर्मियों से मिले बल्कि कुछ सफाई कर्मियों के पैर भी धोए और उन्हें अंग वस्त्र भी पहनाया.
हालांकि कई लोग इसे सियासी बात भी करार देंगे. लोगों को लगता है कि इसके पीछे सियासी मंशा भी हो सकती है. सफाई कर्मचारियों के पैर धोने से पहले पीएम ने कुंभ में स्नान किया. कुंभ में अभी तक 25 करोड़ लोगों ने स्नान किया है इसलिए सफाई कर्मचारियों का सम्मान के तौर पर पीएम ने ऐसा किया.
14 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कुंभ में डुबकी लगाई थी. वो भी संगम गए थे और पूजा-अर्चना की थी. उन्होंने त्रिवेणी घाट पर आरती भी की थी.
संगम को पवित्र माना जाता है और हिंदू मानते हैं कि कुंभ के दौरान वहां स्नान करने से पाप धुलते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी के किनारे कैंप या अखाड़ों में रुकते हैं. पिछले कुछ हफ्तों में कई राजनेता, मंत्री और नामी हस्तियां कुंभ मेला पहुंची. स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने अपने कुंभ जाने की तस्वीरें भी साझा की हैं. 48 दिनों तक चलने वाले कुंभ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से शुरू हुआ कुंभ मेला 4 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं