विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

आगरा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, कई घायल

मथुरा में बुलंदशहर से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगरा से वापसी के दौरान रविवार को बलदेव क्षेत्र में एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पेड़ से जा टकराई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

आगरा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, कई घायल
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

मथुरा में बुलंदशहर से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगरा से वापसी के दौरान रविवार को बलदेव क्षेत्र में एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पेड़ से जा टकराई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आज यहां बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बलदेव में बरौली-कैलाश मार्ग पर गांव कासिमपुर मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करते हुए श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए.   पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया. विगत 28 अगस्त को बुलंदशहर निवासी 60 लोग मथुरा, वृन्दावन और आगरा के भ्रमण के लिए निकले थे तथा मथुरा, वृन्दावन के मंदिरों में दर्शन करने के पश्चात आगरा का ताजमहल व लालकिला देखकर वापस बुलंदशहर लौट रहे थे. तभी बरौली-कैलाश मार्ग पर गांव कासिमपुर के पास यह हादसा हुआ.  

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रक ने टेंपो और सवारी वाहन को टक्कर मारी, 16 की मौत

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, ‘‘करीब एक दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से अधिकतर बच्चे, वृद्ध पुरुष और महिलाएं हैं. चिकित्सकों के मुताबिक, सभी की हालत खतरे से बाहर हैं तथा उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.''    

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Pilgrims Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com