विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2019

ओय गोरिये.. गोली चल जाएगी' और गोली चल गई, डांसर की हालत गंभीर

शनिवार रात मऊ थाना के टिकरा ग्राम प्रधान की बेटी की शादी में डांसर यही गाना गा रही थी. तभी एक सिरफिरा युवक स्टेज पर चढ़ा और तमंचे से एक नहीं, तीन गोलियां दागी.

ओय गोरिये.. गोली चल जाएगी' और गोली चल गई, डांसर की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
चित्रकूट:

चित्रकूट में एक युवक की लापरवाही ने न सिर्फ एक शादी समारोह को मातम में बदल दिया. शनिवार रात मऊ थाना के टिकरा ग्राम प्रधान की बेटी की शादी में डांसर यही गाना गा रही थी. तभी एक सिरफिरा युवक स्टेज पर चढ़ा और तमंचे से एक नहीं, तीन गोलियां दागी, जिससे डांसर का दाहिना जबड़ा उड़ गया है. मामला चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है. यहां शनिवार रात ग्राम प्रधान की बेटी सपना की शादी थी. वरपक्ष ने बरातियों और घरातियों के मनोरंजन के लिए हमीरपुर जिले के भरुआ कस्बे से कुछ डांसर्स से बुलवाई थी. 

सात नहीं, आठ फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट

कथित तौर पर रात करीब 12 बजे डांसर हिना(22) स्टेज पर आई और जैसे ही उसने 'ओय गोरिये.. गोली चल जाएगी' गाने पर डांस शुरू किया, कौशांबी जिले का रहने वाला एक युवक तमंचा लहराता हुआ स्टेज पर चढ़ गया. उसे दूल्हे अशोक के रिश्तेदार मिथिलेश और कमलेश ने स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसने तमंचे से उनपर तीन फायर झोंक दिए. मिथलेश और कमलेश को तो मामूली छर्रे लगे, लेकिन एक गोली डांसर हिना का दाहिना जबड़ा चीरते हुए निकल गई, और वह स्टेज पर ही गिर गई. 

खूंखार डकैत बालकिशन चौबे को पकड़ने के लिए महिला पुलिस अधिकारी बनी 'दुल्हन'

डांस ग्रुप के उसके साथी पहले उसे इलाहाबाद ले गए, लेकिन अब हिना का इलाज लखनऊ में चल रहा है और हालत गंभीर है. अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया, "हिना का इलाज लखनऊ में चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. युवक ने नशे की हालत में फायर किया है, उसकी पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल को कौशांबी रवाना किया गया है." वहीं, मऊ थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि रविवार को दूल्हे के चाचा रामप्रताप की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया गया है.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Orchestra Dancer, Weeding Session UP, Dance Programe In Wedding Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com