भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर देश और दुनिया भर के लोगों ने उन्हें याद किया. इस मौके पर लखनऊ के एक मदरसे में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करवाया गया. इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी शिरकत की. प्रदर्शनी के दौरान मंत्री न मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों से संवाद भी किया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- आज भारत रत्न,पूर्व राष्ट्रपति,महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे• अब्दुल कलाम साहब की 09वीं पुण्यतिथि पर राजधानी लख़नऊ के चौपटिया क्षेत्र के मदरसा इरम मॉडल निस्वा स्कूल में मदरसे के बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी/संगोष्ठी का अवलोकन कर मदरसे के बच्चों की हौसला अफजाई की.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
आज भारत रत्न,पूर्व राष्ट्रपति,महान वैज्ञानिक डॉ• ए• पी• जे• अब्दुल कलाम साहब की 09वीं पुण्यतिथि पर राजधानी लख़नऊ के चौपटिया क्षेत्र के मदरसा इरम मॉडल निस्वा स्कूल में मदरसे के बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी/संगोष्ठी का अवलोकन कर मदरसे के बच्चों की हौसला अफजाई की। pic.twitter.com/MSuhMtDocT
— Danish Azad Ansari (मोदी का परिवार) (@danishazadbjp) July 27, 2024
इस मौके पर राज्यमंत्री ने लिखा है- बच्चों से संवाद करके अच्छा लग रहा है. अब मदरसों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने स्टूडेंट्स से संवाद करते हुए बोला- आप मेहनत करिए, सरकार आपके लिए हमेशा तत्पर है. उन्होंने कहा- आज मदरसों के बच्चे भी सफल हो रहे हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं