विज्ञापन

नोएडा की नामी सोसायटी में महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, मच गया हड़कंप

Noida News: नोएडा के सेक्टर-100 में एक बड़ी सोसायटी में महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल घटना की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नोएडा की नामी सोसायटी में महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, मच गया हड़कंप
नोएडा के सेक्टर-100 में बड़ी घटना
  • नोएडा के सेक्टर-100 में एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या.
  • घटना से सोसायटी में मचा हड़कंप, महिला के पति से पुलिस ने की है पूछताछ.
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
नोएडा:

नोएडा सेक्टर-100 से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक नामी सोसायटी में एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे सोसायटी में हड़कंप मच गया. मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय पारुल अग्रवाल के तौर पर हुई है, जो सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती थीं. घटना की जानकारी मिलते नोएडा सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नोएडा पुलिस जांच में जुटी 

घटना के बाद नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस महिला के आत्महत्या के मामले में सभी एंगल से जांच में जुटी है. वहीं घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यह घटना सुबह 9 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर चोटें लगी थी. ऐसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

नोएडा पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है. लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच और क्लीयर होगी. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तनाव में थी. हालांकि इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. नोएडा पुलिस महिला के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. जिसमें अहम जानकारी सामने आ सकती है. लेकिन अचानक महिला के 18वीं मंजिल से कूदने की वजह से सब हैरान रह गए. 

महिला के पति से पूछताछ 

नोएडा पुलिस महिला के पति पल्लव अग्रवाल से भी पूछताछ की है. जिसमें उन्होंने बताया कि पत्नी अवसाद और मानसिक तनाव का शिकार थी. हालांकि परिवार की तरफ से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है. पारुल अग्रवाल की एक बेटी भी है. दोनों सोसायटी के 1803 फ्लैट में किराए से रहते थे. पति पल्लव अग्रवाल एक स्टॉक ब्रोकर हैं. मंगलवार की सुबह जब वह अपनी बेटी के साथ घर से बाहर गए हुए थे. तब यह घटना हुई है. सबसे पहले सोसायटी के गार्ड ने महिला को देखा था. जिसके बाद उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

ये भी पढ़ेंः न डॉक्टर, न नर्स... यूट्यूब देख गर्भवती ने घर में करा ली डिलिवरी, बच्चे के जन्म के बाद महिला की मौत

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Sector 100, Noida Police, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com