विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोहों का किया पर्दाफाश, 20 लाख के आभूषण बरामद, पांच  गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रेकी कर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे और सोने-चांदी के आभूषण व कीमती सामान चोरी करते थे. पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे.

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोहों का किया पर्दाफाश, 20 लाख के आभूषण बरामद, पांच  गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो खासतौर पर उन घरों को निशाना बनाते थे जो लंबे समय तक बंद पड़े रहते थे. ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने इस गैंग के लिए काम करने वाले कुछ नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा,कारतूस,अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रेकी कर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे और सोने-चांदी के आभूषण व कीमती सामान चोरी करते थे. पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने थाना दादरी और थाना बीटा-2 क्षेत्र में बंद मकानों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था.

पूछताछ के दौरान अन्य स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता के सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. बरामद सामान में सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कानों के झुमके, नथ, चांदी की पायल, पाजेब, सिक्के सहित बड़ी मात्रा में जेवरात शामिल हैं. इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस, अवैध चाकू और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है.

वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा रविशंकर निम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दादरी थाना क्षेत्र और बीटा-2 थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकानों में चोरी करने की वारदात सामने आई थी. पुलिस द्वारा सभी घटनाओं का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवरात और बिना नंबर की मोटरसाइकिल इन चोरों से बरामद की है. इन सभी का पुलिस अब आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Greater Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com