विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

नोएडा के इन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च के बाद पुलिस ने क्या बताया

आए दिनों स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मेल मिलते रहते हैं. इस बार नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

नोएडा के इन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च के बाद पुलिस ने क्या बताया
  • नोएडा में कई स्कूलों को बॉम्ब धमकी भरे ईमेल मिलने से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है
  • शिव नादर स्कूल और एमिटी स्कूल को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और जांच शुरू की
  • बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने दोनों स्कूलों में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
नोएडा:

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शुक्रवार सुबह दिल्ली से सटे नोएडा के कई स्कूलों में बॉम्ब धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. इन मेल में स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है. बम की धमकी की सूचना मिलते ही इस बारे में पुलिस को बताया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों को खाली कराया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

किन स्कूल को मिली धमकी

  • शिव नादर स्कूल
  • एमिटी स्कूल

पुलिस सर्च के दौरान क्या मिला

नोएडा में कई नामी स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है. मेल की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम शिव नादर स्कूल और एमिटी स्कूल इसके साथ ही स्टेप बाय स्टेप स्कूल में सर्च और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. पुलिस की टीम के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे स्कूल परिसरों में सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि पुलिस के सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मेल गलत साबित हुई है. फिर भी पुलिस मेल के ओरिजन पता करने में जुट गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची

जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कुछ स्कूलों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके साथ ही नोएडा के सभी भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन और प्रमुख बाजारों में भी सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की जा रही है. वही यूपी एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंच जांच में शामिल हो गई. फिलहाल पुलिस HOAX मेल के सोर्स का पता लगाने में जुट गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Schools Bomb Threat, Hoax Email Bomb Scare, Noida Police Search Operation, Bomb Disposal Squad Noida, Shiv Nadar School Bomb Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com