- नोएडा में स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पहला चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा
- एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला है और उड़ान सेवा अप्रैल या मई में शुरू हो सकती है
- शुरुआत में आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस देश के 50 से 60 शहरों के लिए उड़ान सेवा प्रदान करेंगी
उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. राज्य को एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिल गया है. लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट पहुंचने के साथ यहां से यात्री उड़ानों की शुरुआत हो गई है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था. नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पूरी अर्थव्यवस्था पर असर दिखेगा. यूपी देश का पहला ऐसा राज्य हो जाएगा, जहां सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं. राज्य में अभी चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यह संख्या 5 हो जाएगी.
दिल्ली एयरपोर्ट का भार होगा कम
नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का भार कम होगा. हवाईअड्डे से उड़ान सेवा शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम यूपी के जिलों को भी लाभ होगा. यहीं वजह से एयरपोर्ट के लिए कनेक्टिविटी सबसे बेहतर किया जा रहा है. फिलहाल नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा यमुना प्राधिकरण की 60 व 130 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ा होगा. इसके अलावा रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम से भी इस एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा. आने वाले समय में इसे बुलेट ट्रेन से भी जोड़ने की योजना है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए वरदान
गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में एयरपोर्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों के लिए वरदान होगा . यहां की रियल एस्टेट, जेवर एविएशन हब, डेटा सेंटर और आईटी सेक्टर को इससे सबसे बड़ा बूस्ट मिलेगा. नोएडा फिल्म सिटी, न्यू नोएडा जैसे प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी. साथ ही ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य भी हासिल होगा.
बुलंदशहर, अलीगढ़ से आगरा तक फायदा
बुलंदशहर जेवर से बिल्कुल सटा हुआ जिला होने के कारण यहां के खुर्जा के प्रसिद्ध पॉटरी (मिट्टी के बर्तन) उद्योग को अपने उत्पाद सीधे एक्सपोर्ट करने में मदद मिलेगी. ताला और हार्डवेयर उद्योग के लिए दुनिया भर में मशहूर अलीगढ़, जेवर एयरपोर्ट से बेहद नजदीक लगभग 65 किमी है. इससे यहां के कारोबारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार आसान होगा. हाथरस की हींग और मथुरा के दुग्ध उत्पाद और पर्यटन को इस कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिल सकता है. आगरा के जूता उद्योग और हस्तशिल्प निर्यातकों को दिल्ली जाने के बजाय अब पास में ही कार्गो हब मिलेगा.
मेरठ, गाजियाबाद को भी लाभ
मेरठ और गाजियाबाद की नमो भारत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल (Namo Bharat) के साथ नोएडा एयरपोर्ट मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए वरदान साबित होगा.हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों के लोगों को भी अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली (IGI) के ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा.इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा.
शुरू हुई उड़ान सेवा
एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सबसे अधिक लोगों की बेसब्री यह बात जानने में थी कि आखिर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा. 15 जून से इसकी शुरुआत भी हो गई है. लखनऊ से नोएडा पहली फ्लाइट पहुंचने के साथ इतिहास रचा गया है. अब दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आगरा, आईजीआई और जेवर के साथ तीन एयरपोर्ट हैं.
ये एयरलाइन्स शुरू करेंगी उड़ान सेवा
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 यात्री विमान सेवा उपलब्ध होंगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट की संख्या में भी इजाफा होगा. एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. हालांकि, एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की है.
किन शहरों के लिए होगी कनेक्टिविटी?
टिकट बुकिंग शुरू
अधिकारियों का कहना है कि उड़ानें शुरू होने का शेड्यूल जारी करने के साथ ही एयरलाइंस ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है. लोग बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, हैदराबाद जैसे शहरों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चेक-इन में न लंबी कतारें, ऐप पर ट्रैक कर पाएंगे सामान, नोएडा एयरपोर्ट में होंगी ये 10 नायाब चीजें
नोएडा को आज मिलेगी नई 'उड़ान', PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन#NoidaInternationalAirport | @AnjeetLive | @MinakshiKandwal
— NDTV India (@ndtvindia) March 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/a7CLi8Ou3J
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कमान इनके हाथों में, जानें कौन हैं COO किरण जैन और CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं