विज्ञापन

हाईटेक निगरानी, भारी फोर्स और ट्रैफिक की पाबंदी, पीएम मोदी के नोएडा एयरपोर्ट कार्यक्रम को लेकर ये बंदोबस्त

पीएम मोदी के जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन और जनसभा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 5‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा तैयारियों की ब्रीफिंग की.

हाईटेक निगरानी, भारी फोर्स और ट्रैफिक की पाबंदी, पीएम मोदी के नोएडा एयरपोर्ट कार्यक्रम को लेकर ये बंदोबस्त
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान 5 स्तरीय सुरक्षा घेरा और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी आर्किटेक्चर लागू
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगभग 5000 पुलिसकर्मी, पीएसी, आरएएफ, एटीएस और सीआईएसएफ की संयुक्त टुकड़ियां तैनात
  • एंटी-ड्रोन सिस्टम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, बम निरोधक दस्ता और =चेकिंग एन्क्लोजर जैसे आधुनिक सुरक्षा उपाय अपनाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पीएम मोदी के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के उद्घाटन और प्रस्तावित जनसभा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

5‑स्तरीय सुरक्षा घेरा किया गया लागू

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए मल्टी‑लेयर सिक्योरिटी आर्किटेक्चर के तहत पूरे क्षेत्र में 5‑स्तरीय सुरक्षा घेरा लागू किया गया है. विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के साथ निरंतर समन्वय बनाकर सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं. पूरे इलाके को रेड ज़ोन घोषित किया गया है, जहां ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें ; AI निगरानी, एंटी‑ड्रोन सिस्टम, 1047 CISF जवान...नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा को कैसे बनाया जा रहा अभेध

Latest and Breaking News on NDTV

5000 पुलिसकर्मी, PAC‑RAF‑ATS‑CISF की संयुक्त तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 5000 राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF), एटीएस (ATS) और सीआईएसएफ (CISF) की टुकड़ियों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है. एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पहले से मौजूद पुलिस चौकियों पर भी अतिरिक्त बल लगाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

एंटी‑ड्रोन, BDDS और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक एंटी‑ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी अफवाह या संभावित खतरे पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. सभी एंट्री प्वाइंट्स पर DFMD लगाए गए हैं, फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन किया जा रहा है. बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड द्वारा लगातार एंटी‑सैबोटाज जांच की जा रही है. महिलाओं के लिए अलग चेकिंग एन्क्लोजर और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, टिकट बुकिंग को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैफिक डायवर्जन और आपात सेवाएं अलर्ट

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. लगभग 15 पार्किंग स्थलों पर 20,000 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और फायर टेंडरों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. मेडिकल डेस्क, एम्बुलेंस और विशेष एम्बुलेंस कॉरिडोर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें ; अंदर से कैसा दिखता है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? उद्घाटन से पहले PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

यमुना नदी क्षेत्र में रिवराइन पेट्रोलिंग

एयरपोर्ट यमुना नदी के नजदीक स्थित होने के कारण जलमार्ग से भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. यमुना क्षेत्र में रिवराइन पेट्रोलिंग के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. पुलिस कमिश्नरेट आधुनिक संसाधनों और इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल डैशबोर्ड के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम और जनसभा

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इसके लिए एक भव्य मंच तैयार किया गया है, जहां प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

7000 पुलिसकर्मी और 300 CCTV कैमरों से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह के दौरान लगभग 7000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. वहीं, कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों की निगरानी करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

पहले चरण में 12 शहरों के लिए उड़ानें

एयरपोर्ट के पहले चरण में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, कानपुर और लखनऊ सहित 12 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी. यात्रियों के लिए कमर्शियल फ्लाइट बुकिंग अप्रैल के मध्य से शुरू होने की संभावना है. भविष्य में यहां से 47 शहरों के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना है. यह एयरपोर्ट पूरी तरह विकसित होने के बाद देश ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें ; 7000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV कैमरों से निगरानी, जानें नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर क्या-क्या तैयारी

Latest and Breaking News on NDTV

सुबह 7 से 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन

पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है. सुबह 7 बजे से 11 बजे तक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान नोएडा‑ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com