विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

गाजियाबाद पुलिस का कारनामा, बच्ची से रेप-हत्या के कबूलनामे के बावजूद आरोपियों को छोड़ा

1 अगस्त, 2020 को गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी में बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस कबूलनामे के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया.

गाजियाबाद पुलिस का कारनामा, बच्ची से रेप-हत्या के कबूलनामे के बावजूद आरोपियों को छोड़ा
आरोपी खालिद ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया था.
  • 9 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या
  • आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला था जुर्म
  • कबूलनामे के बावजूद आरोपियों को छोड़ा
गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बच्ची की मौत के मामले में आरोपी ने खुद कबूला कि उसके जीजा ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया था और फिर उसकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस द्वारा आरोपी खालिद से पूछताछ करते हुए एक वीडियो सामने आया है. खालिद ने बताया कि उसके जीजा राजू ने बच्ची के साथ रेप किया और तार से गला घोंटकर उसे छत में लगे लोहे के गार्टर से लटका दिया. बच्ची को लटकाने में खालिद ने भी राजू की मदद की थी.

मिली जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त, 2020 को गाजियाबाद के लोनी में बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस कबूलनामे के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था और केस को आत्महत्या का मामला बताकर बंद कर दिया. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग है और रेप का कोई जिक्र नहीं है लेकिन मासूम के पिता बार-बार हत्या का मामला बताते रहे. उनकी शिकायत पर 7 अगस्त को हत्या का केस दर्ज किया गया. फिर भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई. अब एक आरोपी खालिद से पूछताछ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

यूपी के रामपुर में महिला ने पुलिस के सिपाही पर लगाया रेप का आरोप

NDTV ने इस वारदात की पूरी कहानी दिखाई थी. तब बच्ची के पिता ने कहा था कि उनकी बच्ची की हत्या हुई है. बच्ची की 6 साल की बहन जो मृतक बच्ची के साथ घर पर थी, उसने भी NDTV को बताया था कि उसने राजू और खालिद को अपनी बहन को लटकाते हुए देखा था. दरअसल ईद के दिन पिता अपनी दोनों बेटियों को घर पर अकेला छोड़कर अपनी बहन के यहां चले गए थे लेकिन 20 मिनट बाद ही उसे राजू ने फोन किया कि उनकी बेटी से आत्महत्या कर ली है. बेटी करीब 10-12 फीट ऊंचे लोहे के गार्टर से लटकी मिली.

UP: रेप के बाद नाबालिग ने की खुदकुशी, मां का आरोप - पुलिस ने कहा, पता करो लड़के कौन थे, फिर लिखेंगे रिपोर्ट

पिता का कहना है कि आखिर एक 9 साल की बच्ची को आत्महत्या का ख्याल कैसे आ सकता है और वो इतने ऊंचे गार्टर में कैसे लटक सकती है. तब पुलिस ने कहा था कि पिता बच्ची को अपने साथ नहीं ले गए थे इसलिए बच्ची ने नाराज होकर फ्रिज पर चढ़कर फांसी लगा ली. पिता का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं थी. वो बच्ची को खुश छोड़कर गए थे. पिता ने तब अपने किराएदार राजू और उसके साले खालिद पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था. कहा था कि रंजिश के चलते दोनों ने उनकी बच्ची की हत्या कर दी है. पुलिस खालिद और राजू को पकड़कर ले गई थी. अब इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद में कैंडल मार्च निकाल इंसाफ की मांग की है.

VIDEO: बिहार : बेटे के साथ जा रही महिला का गैंगरेप, मासूम की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Police, Ghaziabad Rape Murder News, Ghaziabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com