बलिया में एक मुस्लिम महिला को पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर प्रताड़ित किया गया (प्रतीकात्मक चित्र)
- यूपी में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की घटना
- महिला द्वारा बनाई गई पेंटिंग से नाराज ससुरालवालों ने उसकी पिटाई की
- महिला को पागल करार देकर उसके मायके भेज दिया गया
बलिया:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पेंटिंग बनाने पर ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया. यह मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक मटूरी गांव के शमशेर खान ने पिछले साल अपनी बेटी नगमा परवीन की शादी बसरिकापुर के परवेज खान के साथ की थी. पिछले दिनों नगमा ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाई और उसे पति एवं ससुराल के अन्य लोगों को दिखाया. इस बात से ससुराल के सभी लोग बेहद नाराज हो गए तथा उन्होंने महिला को मारा-पीटा.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली, बसपा नेता गिरफ्तार
आरोप है कि ससुराल वालों ने नगमा को पागल बताकर उसे अपने मायके भेज दिया. इसी बीच नगमा को परवेज के जल्द ही दूसरी शादी करने की बात की भनक लगी, जिस पर फिर ससुराल पहुंच गई. लेकिन ससुराल वालों ने उसे नहीं अपनाया. इसके बाद नगमा के पिता उसे अपने साथ थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई.
VIDEO : बलिया में मनचलों ने की छात्रा की हत्या
पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शमशेर की शिकायत पर सिकंदरपुर थाने में महिला के पति परवेज, सास और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Muslim Woman, Narendra Modi Painting