विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2020

BHU में संस्कृत पढ़ाने को लेकर विवादों में रहे डॉ. फिरोज खान के पिता को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित

प्रोफेसर फिरोज खान के पिता मुन्ना मास्टर ने संस्कृत में शास्त्री योग्यता हासिल की है. साथ ही वह भक्ति गीत गाते हैं और पास की गोशाला में गायों की सेवा करते हैं. इसी दौरान वह मस्जिद भी जाते हैं और नमाज अदा करते हैं.

BHU में संस्कृत पढ़ाने को लेकर विवादों में रहे डॉ. फिरोज खान के पिता को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
डॉ. फिरोज खान के पिता को पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित.
  • डॉ. फिरोज खान के पिता को मिलेगा पद्मश्री
  • कई सालों से गाते आ रहे हैं भजन और भक्ती गीत
  • पिता को सम्मानित किए जाने पर खुश हैं फिरोज खान
नई दिल्ली:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने को लेकर विवादों में आए डॉ. फिरोज खान के पिता रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. रमजान खान भजन गाते हैं शास्त्री संगीत भी उन्होंने अपने दादा से सीखी है. लेकिन रमजान खान दादा चर्चा में तब आए जब उनके बेटे फिरोज को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के धर्म संस्कृत के धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति हुई थी जिसको लेकर के काफी बवाल हुआ था बाद में उनकी नियुक्ति संस्कृत विभाग में हुई. फिरोज खान कभी मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन पिता को पद्मश्री मिलने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए और एनडीटी से खास बातचीत की है. उन्होंने माना कि उनके पिता को इस सम्मान मिलने की वजह हाल में ही हुआ विवाद भी हो सकता है. बातचीत के दौरान उन्होंने देशभक्ति का गाना भी गाया.

यह भी पढ़ें: BHU के धर्म विज्ञान संकाय से असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज़ खान का इस्तीफा, कला संकाय में किया ज्वाइन

पिछले साल नंवबर में डॉ. फिरोज खान के बीएचयू में संस्कृत पढ़ाने को लेकर काफी विरोध किया गया था, जिसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने कला संकाय में नियुक्ति ले ली थी. प्रोफेसर फिरोज खान का परिवार राजस्थान के बगरू में रहता है.  प्रोफेसर फिरोज खान के पिता ने संस्कृत में शास्त्री योग्यता हासिल की है. साथ ही वह भक्ति गीत गाते हैं और पास की गोशाला में गायों की सेवा करते हैं. इसी दौरान वह मस्जिद भी जाते हैं और नमाज अदा करते हैं. रमजान खान के हिन्‍दू धर्म को मानने को लेकर स्थानीय लोगों और अन्य गांववालों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई. मुन्ना मास्टर ने गाय और भगवान कृष्ण पर खुद भजन भी लिखे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prof Feroz Khan, Professor Feroz Khan Father, Padma Shri Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com