विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2019

आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- यह राजनीति से प्रेरित

आय से अधिक संपत्ति मामले में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा कि उनके खिलाफ दायर याचिका राजनीति से प्रेरित है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- यह राजनीति से प्रेरित
मुलायम सिंह यादव. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आय से अधिक संपत्ति मामले में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा कि उनके खिलाफ दायर याचिका राजनीति से प्रेरित है. मुलायम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए जानबूझकर उनके खिलाफ ये अर्जी दाखिल की गई है. मुलायम सिंह ने यादव ने कहा कि याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कई बातें छुपाई है. उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने उनकी और उनके परिवार की संपत्ति की जांच की थी, लेकिन उन्हें कुछ  नहीं मिला. ऐसे उनके और उनके परिवार के खिलाफ दायर याचिका को खारिज किया जाना चाहिए.

आय से अधिक संपत्ति का मामला : बढ़ सकती हैं मुलायम-अखिलेश की मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने CBI से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

दरसअल मामले में विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेगा. विश्वनाथ चतुर्वेदी ने अपनी अर्जी में मांग की थी कि CBI ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश 2007 और 2012 के तहत क्या करवाई की है, इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट या निचली अदालत में दाखिल करे. 2012 में इस मामले में मुलायम, अखिलेश और प्रतीक यादव की पुनर्विचार याचिका भी कोर्ट खारिज कर चुका है.

मिशन 2019: मुलायम ने पीएम की तारीफ़ की​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Supreme Court, Property Over Income
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com