विज्ञापन

VIDEO: बाराती और घरातियों में जमकर चले लात-घूसे, दुल्हन के भाई की इस डिमांड पर चढ़ा पारा 

Moradabad Crime News: डीजे बंद कराने की बात पर बारातियों और घरातियों में मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले. बाराती घर से निकलकर सड़क तक आ गए, लेकिन मारपीट नहीं रुकी. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.

VIDEO: बाराती और घरातियों में जमकर चले लात-घूसे, दुल्हन के भाई की इस डिमांड पर चढ़ा पारा 
Moradabad News: मुरादाबाद में शादी समारोह में जमकर हुई मारपीट.

Moradabad Wedding Fight Video: शादी का माहौल था, डीजे बज रहा था, बाराती जमकर नाच रहे थे. लड़की पक्ष उनके स्वागत के लिए खड़े था. लेकिन, बाराती अपनी मस्ती में चूर थे, तभी घरातियों ने डीजे बंद करने को कह दिया. इस बार कहासुनी शुरू हो गई और फिर मौहाल एकदम बदल गया. घराती और बराती एक दूसरे पर टूट पर पड़े, जिसके बाद काफी देर तक एक दूसरे पर लात, घूंसों और थप्पड़ें की बारिश होती रही.            

यह मामला है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले कुंदरकी इलाके के इसापुर गांव का है. 7 अप्रैल को दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचा, बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे. इस दौरान दुल्हन पक्ष ने डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन बारातियों ने नहीं सुनी. इसके बाद दुल्हन के भाई ने डीजे बंद करने के लिए कहा. इस बात पर बारातियों और घरातियों के बीच बहस बढ़ गई.  

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

जमकर चले लात घूंसे 

देखते ही देखते चकफजलपुर गांव में बारातियों और घरातियों में मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले. बाराती घर से निकलकर सड़क तक आ गए, लेकिन मारपीट जारी रही. इस बीच कुछ लोग मामला शांत कराने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था.     

मारपीट में कई लोग हुए घायल 

बीच सड़क पर हंगामें की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया.  हालांकि, तब तक झगड़े में कई लोग घायल हो चुके थे. मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

बाद में शांति से हुई दुल्हन की विदाई 

दोनों पक्षों के शांत होने के बाद विवाह की रस्में शुरू कराई गईं. हालांकि, काफी देर तक तनाव का माहौल रहा. बाद में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pardesh News,  uttar Pardesh Crime News, Up Big News,  Moradabad News,  Moradabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com