विज्ञापन

योगी सरकार की शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, अब 10 हजार नहीं बल्कि 18 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से ऐलान किया कि अब शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा फायदा होगा.

योगी सरकार की शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, अब 10 हजार नहीं बल्कि 18 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

Shikshamitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला किया है. लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी खुशखबरी दी है. अब तक 10 हजार रुपये मानदेय पाने वाले शिक्षामित्रों को सीधे 18 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. इस ऐलान के बाद प्रदेशभर के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

गोरखपुर से मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

5 मई की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से एक विशेष कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया. मुख्यमंत्री के इस संबोधन का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षामित्र इस कार्यक्रम से जुड़े.

मुख्यमंत्री के संबोधन का श्रावस्ती के तथागत हॉल में भी लाइव प्रसारण किया गया. जैसे ही मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा हुई, वहां मौजूद शिक्षामित्र खुशी से झूम उठे. कई शिक्षामित्रों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताया.

1.43 लाख शिक्षामित्रों को होगा लाभ

सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ मिलेगा. कार्यक्रम एक साथ पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया, जिससे हर जिले के शिक्षामित्रों को सरकार का यह संदेश सीधे मिला कि उनकी मेहनत और योगदान को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

महंगाई के दौर में बड़ी राहत

शिक्षामित्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह फैसला उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है. परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में अब काफी सहूलियत मिलेगी. कई शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया.

1 अप्रैल 2026 से लागू है नई व्यवस्था

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये महीना मिलने की नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी. इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि काम के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

सम्मान और पहचान की ओर एक कदम

शिक्षामित्र लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं. बच्चों की पढ़ाई में उनकी अहम भूमिका रही है. अब सरकार की इस पहल को उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. शिक्षामित्रों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके भविष्य को लेकर और भी सकारात्मक फैसले लिए जाएंगे.

लेखक के बारे में
img
Ammar rizvi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikshamitra Salary Hike, Yogi Adityanath Big Announcement, UP Shikshamitra Latest News, Shikshamitra Honorarium Increased, Uttar Pradesh Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com