प्रतीकात्मक फोटो
- चलती बस में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स
- पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सादे कपड़ों में ड्यूटी जा रही थी महिला कांस्टेबल
मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती है. प्रशासन की तमाम चेतावनियों के बाद का बाद भी आरोपियों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है. ताजा मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर का है, जहां चलती बस में एक व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल से कथित तौर पर छेड़छाड़ की.
यह भी पढ़ें: माता-पिता से शादी के लिए लड़का तलाशने का वादा कर, महिला वकील से बाबा करने लगा छेड़खानी, गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुयी जब वह अपने थाने की ओर लौट रही थी. घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. एसएचओ मनोज चौधरी ने बताया कि सादे कपड़ों में कांस्टेबल ड्यूटी के लिए रामराज थाना की ओर कल लौट रही थी. उसी समय अमित कुमार (26) ने बस में उससे छेड़छाड़ की.
VIDEO: छेड़खानी मामला: वसंतकुंज थाने में जेएनयू के छात्रों से धक्का-मुक्की!
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Molestation, Muzaffarnagar