जापान में चल रहे एशियाई खेलों के बीच क्रिकेट भी अपनी गति से आगे बढ़ रहा है. भारत के खिलाफ सीरीज के लिए विंडीज ने भी अपनी दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया है, तो वहीं हाल ही में उभर कर आए बड़े मुद्दों पर भी पूर्व क्रिकेटरों के बयान जारी हैं. इनमें से एक बड़ा मुद्दा है हाल ही में वनडे टीम में ऋषभ पंत को जगह न दिया जाना. और अब पूर्व ओपनर आकाशा चोपड़ा ने पंत को लेकर बड़ी बात कही है. आकाश ने कहा ह ऋषभ पंत को बाहर किए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने व्हाइट बॉल में पंत के भविष्य को लेकर अपना मन बना लिया है. पंत को ईरानी कप के लिए शेष भारत का कप्तान बनाया गया है.
चॉपड़ा ने कहा कि रेड बॉल) और सफेद गेंद व्हाइट बॉल के क्रिकेट में पंत को दी गई अलग-अलग भूमिकाएं यह दर्शाती हैं कि भारत वर्तमान में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को किस रूप में देखता है. उन्होंने कहा, 'चोपड़ा ने कहा कि पंत टेस्ट क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं, लेकिन वनडे टीम में उनकी जगह बदलती दिख रही है.'
चोपड़ा ने 'जियो स्टार' से कहा, 'ऋषभ पंत का मामला बहुत ही अजीब और अनोखा है. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और लाल गेंद की टीम के एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं, फिर भी वहां उनसे उप-कप्तानी की जिम्मेदारी ले ली गई, लेकिन वनडे क्रिकेट में बिना खेले ही उन्हें एक तरह से अलविदा कह दिया गया है.' उन्होंने ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का कप्तान बनाए जाने को लाल गेंद के क्रिकेट में उन्हें दिए गए महत्व को एक और संकेत के रूप में बयां किया.
उन्होंने आगे कहा, 'साथ ही उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जो यह भी बताता है कि लाल गेंद के क्रिकेट के संबंध में वे ऋषभ के लंबे प्रारूप में बड़ी भूमिका निभाने को लेकर बहुत गंभीर हैं, लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए, फिलहाल मुझे लगता है कि इस चयन समिति ने अपना मन बना लिया है.'
पंत का वनडे भविष्य अनिश्चित
पंत कभी भी भारत की 50 ओवरों की टीम के स्थायी सदस्य नहीं रहे हैं और उन्होंने पिछले चार वर्षों में केवल एक वनडे खेला है. साल 2024 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद उन्हें टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया था. उनकी हालिया वनडे अनदेखी ऐसे समय में हुई है जब भारत ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि 15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं. विकेटकीपिंग के विकल्पों में ध्रुव जुरेल शामिल हैं,जबकि श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है.
चोपड़ा ने 2027 विश्व कप की तैयारी के तहत भारत के व्यापक वनडे समूह में स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा पर भी बात की. चोपड़ा ने कहा, 'आपको यह सोचना होगा कि आप विश्व कप के लिए रिजर्व के रूप में किसे साथ ले जा सकते हैं, तो यशस्वी जायसवाल और गायकवाड़ के बीच मुकाबला होगा, जो दोनों इस टीम का हिस्सा हैं. और जब भी वे खेले हैं, उन्होंने काफी रन बनाए हैं. इसलिए, मैं इन दोनों में से किसी एक के लिए अवसर खुलते हुए देख रहा हूं.' उन्होंने तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी समर्थन किया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे. उन्होंने कहा, 'आकिब नबी पिछले कुछ समय से टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो मैं उन्हें प्रदर्शन करते देखने के लिए काफी उत्साहित रहूंगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं