- यूपी के सबसे ज्यादा चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल
- नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम पद की ली शपथ
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रधानमंत्री के तौर पर गुरुवार को दूसरी बार शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (RamNath Kovind) ने पीएम मोदी (PM Modi) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नीत नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. मंत्रिमंडल में इस राज्य से 10 सांसदों को शामिल किया गया है. इन 10 नेताओं में से वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. इसके बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है. नई मोदी सरकार (Modi Government) में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है.
PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे शरद पवार, आखिर किस बात से थे नाराज?
मोदी सरकार (Modi Government) में इस बार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश में दो-दो प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है. नई मंत्रिपरिषद में लगभग सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं. हालांकि, इसमें आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के किसी भी प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है. शपथ ग्रहण के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि मंत्रियों की नई टीम युवा ऊर्जा एवं प्रशासनिक अनुभव' का मेल है और हम साथ मिलकर भारत की प्रगति के लिये काम करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
'जय श्री राम' का नारा लगाने पर भड़कीं ममता बनर्जी, मिथुन चक्रवर्ती का डायलॉग बोलकर दिया जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने ट्वीट में कहा था, 'आज शपथ लेने वाले सभी को बधाई. यह टीम ऊर्जा से भरे युवाओं और प्रशासनिक अनुभव रखने वालों का मिश्रण है'. उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे लोग हैं जो सांसद के रूप में उभर कर आए हैं और ऐसे भी हैं जिनका पहले शानदार पेशेवर कैरियर रहा है. पीएम मोदी ने कहा, 'हम साथ मिलकर भारत की प्रगति के लिये काम करेंगे'. भारी जनादेश के साथ सत्ता में आए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह में मोदी व उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.
आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी इस तरह पहुंचे फर्श से अर्श तक, सब्र और संघर्ष से भरा है ये सफर
करीब दो घंटे चले शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के सूत्रधार रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर आकर्षण का केंद्र रहे. खासकर जयशंकर को मंत्रिमंडल में शामिल कर और कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को चौंका दिया. जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया है. बता दें कि पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण समेत तमाम नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
VIDEO: अमित शाह का 2007 का इंटरव्यू रवीश कुमार के साथ...
इनपुट भाषा से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं