- मेरठ में एक युवक की मोहल्ले में झगड़ा सुलझााने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.
- घायल विनय को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.
- एसपी देहात राकेश मिश्र ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश का मेरठ जैसे जुर्म का नया अड्डा बनकर उभर रहा है. कुछ महीनों पहले मुस्कान ने साहिल संग मिल पति सौरभ की हत्या की. तीन दिन पहले एक शख्स की गला काटकर हत्या (Meerut Murder) कर दी गई थी. और अब अंकुर उर्फ विनय नाम के शख्स की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 26 साल के विनय का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मोहल्ले में शराब पीकर झगड़ रहे लड़कों को टोक दिया था. इस बात से टिल्लर नाम का युवक उससे इतना खार खा गया कि उसे अपना तमंचा निकाला और विनय के सिर में गोली मार दी.
ये भी पढ़ें- लखनऊ पुलिस की लापरवाही के कारण बेटे का अंतिम संस्कार नहीं कर सके परिजन, जानें पूरा मामला
मामूली बात पर युवक की गोली मारकर हत्या
घायल विनय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. मेरठ में देर शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र और सीओ आशुतोष कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम के समय विनय टहलने के लिए निकला था. इसी दौरान मंदिर के पीछे वाली में कई लड़के आपस में झगड़ रहे थे. विनय उन सभी को अच्छे से जानता था. इसी वजह से वह उनका बीच बचाव करने लगा.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
तमंचा सटाकर सिर में मारी गोली
देखते ही देखते आरोपी उसके साथ भी हाथापाई पर उतर आए. इसी बीच टिल्लर नाम के लड़के ने तमंचा अंकुर की कनपटी से सटाया और गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए. पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी देहात ने घटना के खुलासे के लिए सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा. मेरठ के एसपी देहात राकेश मिश्र ने कहा कि पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं