विज्ञापन

खूबसूरत चेहरे के पीछे शाति‍र द‍िमाग! AI से रेलवे अधि‍कारी को बनाया शि‍कार; क्‍यों जेल भेजी गई 27 साल की मरीना

झांसी पुल‍िस ने कर्नाटक की रहने वाली मरीजा को एआई से फोटो एडिड करने, ब्लैकमेलिंग करने और अवैध रुपयों की वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

खूबसूरत चेहरे के पीछे शाति‍र द‍िमाग! AI से रेलवे अधि‍कारी को बनाया शि‍कार; क्‍यों जेल भेजी गई 27 साल की मरीना

झांसी: यूपी के झांसी में तैनात रेलवे के एक बड़े अधिकारी की एआई से अपत्तिजनक तस्वीर बनाकर वायरल करते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाली 27 साल की मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को झांसी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिला को झांसी के नवाबाद थाने लाया गया. मह‍िला को कोर्ट में पेश क‍िया गया, जहां से शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया. मह‍िला पर आरोप है क‍ि वह रेलवे अधिकारी को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपयों की मांग कर रही थी. जिसकी शिकायत रेलवे अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने की पुलिस से की थी.

झांसी के रेलवे कालोनी में आने वाले एक बड़े अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने की पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि कर्नाटक के हुबली की रहने वाली मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्‍सी लगातार उसके पति व उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करते हुए धमका रही है. आरोपी महिला 13 जनवरी 2026 से अलग-अलग तारीखों पर रुपए ले चुकी है. 

एआई से अपत्तिजनक तस्वीर बनाकर क‍िया ब्‍लैकमेल

इसके बाद 31 जुलाई 2026 को मरीना ने उसके पति की एआई से अपत्तिजनक तस्वीर बनाकर उसके नंबर पर भेजकर ब्लैकमेल किया और रुपयों की मांग की. धमकी दी कि उसके पास परिवार की अन्य अविवाहित महिलाओं की तस्वीरें भी हैं, जिन्हें वायरल कर उनकी छवि को धूमिल कर देगी, साथ ही जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

झांसी पुल‍िस ने मरीना को प्रयागराज से क‍िया ग‍िरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी महिला मरीजा को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया. ‍ इसके बाद उसे नवाबाद थाने लाया गया. पुलिस के अनुसार उसके पास से दो मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है. पकड़ी गई महिला के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश क‍िया गया, जहां से उसे जेल भेज द‍िया गया. 

पुल‍िस ने क्‍या बताया?

अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में नवाबाद थाना पुलिस ने एआई से फोटो एडिड करने, ब्लैकमेलिंग करने और अवैध रुपयों की वसूली करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी है. वह हुबली, कर्नाटक की रहने वाली है. पुलिस ने महिला आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है. 

यह भी पढ़ें- करोड़पति परिवार की बहू थी लेकिन खर्चों पर ससुर का कंट्रोल, महिला ने बताई कारोबारी के कत्ल की वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blackmail And Extortion News, Jhansi News, Jhansi Police, Railway Officer Honey Trap Case, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com