विज्ञापन

थ्रेसर मशीन की चपेट में आया युवक, कई टुकड़ों में कटा शव, मौके पर ही दर्दनाक मौत  

Mainpuri News: मैनपुरी में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान 18 वर्षीय युवक थ्रेसर मशीन में फंस गया. इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए.

थ्रेसर मशीन की चपेट में आया युवक, कई टुकड़ों में कटा शव, मौके पर ही दर्दनाक मौत  
18 साल के शिवम की दर्दनाक मौत.

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले औंछा थाना क्षेत्र में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान एक युवक थ्रेसर मशीन में चला गया.  जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि शव के चीथड़े उड़ गए, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया.  

खेत में हो रही थी गेहूं की थ्रेसिंग 

जानकारी के अनुसार, नगला आशा गांव के रहने किसान सत्यदेव अपने खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे. इस दौरान उनका 18 वर्षीय पुत्र शिवम भी काम में हाथ बंटा रहा था. बताया जा रहा है कि काम करते समय शिवम का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेसर (कटर) मशीन में चला गया. चालक ने जब तक ट्रैक्टर बंद किया, तब तक उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया.

 'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल  

हादसा होते ही कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसने भी शिवम का शव देखा वह स्तब्ध रह गया. हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है. जवान बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है. 

Video: बदमाश से बदला लेने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग, खुद भी चपेट में आए 'गुंडे' तो सरपट भागे 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com