प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजा 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और देशभर में विशेष तैयारियां हैं. बीजेपी आज से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करेगी, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा. इस बीच पीएम मोदी के बचपन के दोस्त दौलत खान पठान जिन्होंने वडनगर प्रेरणा स्कूल में चौथी से 7वीं तक साथ पढ़ाई, NDTV से बताया, "1960 में वडनगर में गरीबी थी, 25-30 रुपए में 4-5 लोगों का घर चलता था. उनके पिता PSI थे 35 रुपए पेंशन थी. मोदी साहब के पिता अकेले कमाते 6-7 लोगों का परिवार था. लाल ऑस्ट्रेलियन गेहूं राशन में लाइन लगाकर लेते थे, पटेल समाज मुफ्त छाछ देता था. 12 साल तक खुले पैर स्कूल जाते थे, 1 रुपये की रबर चप्पल भी नहीं खरीद सकते थे, मां एक पैसा देती थी जिससे तिल पापड़ी, चने खाते थे. 1961 में 5वीं में RSS मेंबर बनने के लिए 1 रुपये फीस थी. हीराबा से मांगकर, दौलत खान की मां को मोदी ने समझाया, तब पैसा मिला. दौलत ने कहा, 'RSS दो चड्डी देता है, एक मुझे देना, मोदी हंसे.' 2009 में CM ऑफिस में मिले तो खूब हंसे. आज वडनगर का विकास देखकर सभी समाज खुश हैं.