उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को बताया कि महाकुम्भ मेले में आए श्रद्धालु बिजली के खंभों पर लगे क्यूआर कोड से अपनी लोकेशन जान सकेंगे. शर्मा ने कहा कि इस बाबत 25 सेक्टर में फैले महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 50 हज़ार से ज्यादा विद्युत खंभों पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं.
शर्मा ने कहा कि देश-विदेश से इस समय एक करोड़ श्रद्धालु मेला क्षेत्र और घाटों पर पहुंच चुके हैं और पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि इस क्यूआर कोड से सभी श्रद्धालुओं को अपनी लोकेशन जानने में आसानी होगी कि वे किस सेक्टर या फिर किस सड़क पर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंत्री ने बताया कि श्रद्धालु अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने सुझाव व शिकायतें भी नियंत्रण कक्ष को भेज सकते हैं. शर्मा ने महाकुम्भ मेले में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप प्रदान करने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया और साथ ही अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
- बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक नगरीय निकाय, मंडलायुक्त, मेलाधिकारी, नगर आयुक्त और विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता तथा जल निगम के प्रबंध निदेशक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे.
- सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्री ने बैठक के बाद संगम क्षेत्र पर बनाए गए नए घाटों, मार्ग, प्रकाश व पीने के पानी सहित अनेक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया.
- मंत्री ने शनिवार देर रात तक प्रयागराज नगर में घूमकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति एवं साफ़-सफ़ाई का निरीक्षण किया और जहां कहीं पर भी कमियां मिली उसके लिए ज़रूरी निर्देश दिये.
नगर विकास मंत्री ने रविवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में मीडिया को बताया कि प्रयागराज महाकुम्भ की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, कहीं पर भी थोड़ा बहुत कार्य रह गया होगा वह भी जल्द पूरा किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि महाकुंभ को दिव्य, भव्य और अलौकिक बनाने के लिए 15 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए गए हैं जिसमें से सात हज़ार करोड़ रुपये के कार्य राज्य सरकार द्वारा और 8 हज़ार करोड़ रुपये के कार्य केंद्र सरकार द्वारा कराए गए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं