बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान के फैंस पूरे देश-दुनिया में फैले हैं. सलमान के प्रति लोगों की दीवानगी कुछ ऐसी है कि लोग उन्हीं की तरह बॉडी और गेटअप बनाए रखते हैं. अलग-अलग फिल्म और दौर में सलमान का लुक फैशन में आता रहा है. सलमान खान की तरह गेटअप बनाए रखना तो कोई बात नहीं, लेकिन यदि कोई सलमान के लुक में कोई ऐसा काम करें जिससे आम लोगों को परेशानी हो तो इसे कानून-व्यवस्था का उल्लंघन माना जाता है. ऐसी ही एक कहानी सामने आई यूपी की राजधानी लखनऊ से, जहां लखनऊ के सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आजम अली अंसारीः जो खुद को कहता है लखनऊ का सलमान खान
दरअसल लखनऊ पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम आजम अली अंसारी है. आजम अली खुद को लखनऊ का सलमान खान मानता है. सलमान की तरह ही आजम ने बॉडी बना रखी है. वैसा ही गेटअप भी है. हाथों में ब्रासलेट पहने आजम अली अक्सर लखनऊ की सड़कों पर रीलबाजी किया करता था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले भी कानूनी शिकंजे में आ चुका है आरोपी
बताया गया कि पुराने लखनऊ के इलाके में घूम-घूम कर अश्लीलता-फूहड़ता फैलाने पर नकली सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठाकुरगंज पुलिस ने आजम अली अंसारी उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आम जनता से विवाद और सड़क पर जाम लगाने के आरोप के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई. इससे पहले भी कई बार आजम को जेल भेजने की कार्रवाई हो चुकी है.
सलमान की तरह शर्टलेस होकर बनाता था वीडियो
बता दें कि आजम अंसारी खुद को लखनऊ का सलमान खान बताता है. सलमान खान की कॉपी करते हुए अर्द्धनग्न अवस्था मे रील बनाने का खुमार इसके सिर चढ़कर बोल रहा है. जिस कारण जीआरपी पुलिस ने भी आज़म पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी.
रेस्टोरेंट में रील बनाने पहुंचा था, लोगों ने की शिकायत
अब नकली सलमान को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया, उसके बारे में बताया गया कि सतखंडा चौकी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में सलमान रील बनाने पहुंचा था. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आज़म अंसारी को शांति भंग धारा में मुक़दमा लिखकर जेल भेज दिया है.
लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ रील बनाते समय लोग डर गए. इतना ही नहीं शर्ट उतारकर रिवॉल्वर लगाकर वीडियो बनाने का भी आरोप जनता ने लगाया है. जनता की शिकायत पर पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर जेल भेजने की कार्रवाई की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं