विज्ञापन

ब्‍लैक कार ब्‍लैक शीशे और बैक ग‍ियर... लखनऊ में पुल‍िस ने रोका तो सफारी सवार हुआ फरार, VIDEO

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में G-20 रोड पर पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक पुलिस की बैरिकेडिंग गिराकर मौके से फरार हो गया.

ब्‍लैक कार ब्‍लैक शीशे और बैक ग‍ियर... लखनऊ में पुल‍िस ने रोका तो सफारी सवार हुआ फरार, VIDEO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुल‍िस की चेक‍िंग के दौरान एक कार चालक मौके से फरार हो गया. काली कार में ब्‍लैक शीशे लगे थे. चेक‍िंग के दौरान रोकने पर कार चालक ने बैक ग‍ियर लगाया और बैर‍िकेड को ग‍िराते हुए मौके से फरार हो गया. इसका वीड‍ियो भी सामने आया है. 

बैरिकेडिंग गिराकर मौके से फरार हुआ कार चालक 

मामला गोमतीनगर विस्तार इलाके का है. घटना G-20 रोड की बताई जा रही है. पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक पुलिस की बैरिकेडिंग गिराकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान ब्लैक कलर की टाटा सफारी स्टॉर्म कार चालक ने पुलिस की बैरिकेडिंग देखकर कार को रिवर्स किया और बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया.

वाहन और वाहन चालक की तलाश जारी 

फरार वाहन का नंबर UP 32 GJ 9933 बताया जा रहा है. वाहन और वाहन चालक की तलाश जारी है. घटना के बाद पुलिस वाहन की तलाश और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ सावन मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; कई घायल, दो युवतियों की हालत गंभीर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, Viral Video, Uttar Pradesh News, Lucknow Latest News, Lucknow Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com