विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर यूपी में देर रात तक खुली रहेंगी शराब दुकानें

आबकारी विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें 24 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुली रहेंगी.

क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर यूपी में देर रात तक खुली रहेंगी शराब दुकानें
प्रतीकात्मक तस्वीर.
लखनऊ:

क्रिसमस और नए साल के आगमन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री का समय क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) के साथ-साथ नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को रात 11 बजे तक एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है. आबकारी विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. 

यूपी के आबकारी विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें 24 और 31 दिसंबर को रात में 11 बजे तक खुली रहेंगी.

हालांकि, शराब लॉबी मौजूदा समय को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक से बढ़ाने पर जोर दे रही थी. बिक्री का समय रात 11 बजे तक करने को कहा जा रहा था. लेकिन राज्य के उत्पाद शुल्क मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि "बिक्री समय विस्तार" केवल खास अवसरों के लिए होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Year 2024, Christmas 2023, UP Liquor Shops
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com