विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

कुशीनगर हादसा : प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीएम योगी ने 'नौटंकी' बंद करने की नसीहत दी

घटनास्थल पर हादसे से नाराज लोगों द्वारा प्रशासन और खुद के खिलाफ नारेबाजी से गुस्साए सीएम योगी ने लोगों को 'नौटंकी' बंद करने की चेतावनी दे दी.

कुशीनगर हादसा : प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीएम योगी ने 'नौटंकी' बंद करने की नसीहत दी
योगी आदित्यनाथ को घटनास्थल पर पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा.
  • हादसे वाली जगह गए थे सीएम योगी
  • गुस्साए लोगों ने जमकर की नारेबाजी
  • सीएम ने लोगों को नौटंकी बंद करने को कहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुशीनगर: कुशीनगर में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग पर 13 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुस्साएं लोगों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. घटनास्थल पर हादसे से नाराज लोगों द्वारा प्रशासन और खुद के खिलाफ नारेबाजी से गुस्साए सीएम योगी ने लोगों को 'नौटंकी' बंद करने की चेतावनी दे दी. 

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा दोषियों को किसी हालत में नहीं बख्शेंगे, जांच जारी

मुख्यमंत्री ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी जारी रही. इस पर नाराज योगी बोले, 'नारेबाजी बंद करो, नौटंकी बंद करो.' उन्होंने कहा, 'मैं यहां सिर्फ अपनी सहानुभूति व्यक्त करने आया हूं.' इस पर भी प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हुए. कुछ लोग रेल पटरी पर जाकर बैठ गये.

VIDEO : सीएम योगी ने किया घटनास्थल का दौरा


उनकी मांग थी कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए मानवरहित क्रॉसिंग पर रेलवे का कोई कर्मचारी तैनात किया जाए. कुशीनगर बार काउंसिल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को जिला अस्पताल के कर्मियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से अवगत कराया. बार काउंसिल के सदस्यों ने योगी से शिकायत की, 'जैसे ही 13 शव देखे, कुशीनगर जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने चार घायल बच्चों और वैन चालक को बिना कोई प्राथमिक चिकित्सा दिये बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.'

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com