विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद अब दिखाना होगा कुंभ मेले का 'लोगो'

प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का लोगो भी प्रदर्शित करना जरूरी होगा. इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद अब दिखाना होगा कुंभ मेले का 'लोगो'
सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का लोगो भी प्रदर्शित करना जरूरी होगा.
  • आदेश को जल्द ही अमल में लाया जाएगा
  • प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव ने दी जानकारी
  • कुंभ मेला जनवरी 2019 में आयोजित किया जाएगा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म शुरू होने से पहले सुनाए जाने वाले राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का नया प्रतीक चिह्न (लोगो) भी अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा. प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का लोगो भी प्रदर्शित करना जरूरी होगा. इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि लोग इस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य और महत्व को जान सकें.

यह भी पढ़ें :सिनेमाघरों में राष्ट्रगान नहीं बजाए जाने चाहिए, पाकिस्तान के राष्ट्रगान के लिए खड़ा हो जाऊंगा : सोनू निगम

उन्होंने बताया कि नए लोगो में स्वास्तिक चिह्न बना हुआ है और साधुओं का एक समूह पवित्र संगम में स्नान करता हुआ दिख रहा है. यह निर्णय सभी सरकारी पत्रों में कुंभ का 'लोगो' छापे जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद किया गया है. कुंभ मेले को हाल में यूनेस्को की विश्व धरोहरों की फेहरिस्त में शामिल किया गया था.

VIDEO :   देशभर के सिनेमाहॉल में मूवी से पहले राष्ट्रगान

यह मेला जनवरी 2019 में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम की पुख्ता तैयारियां करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं. 

(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumbh Logo, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com