महाकुंभ में आज भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक (Bhutan King) त्रिवेणी के संगम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ आस्था की डुबकी लगाई. इससे पहले भूटान नरेश लखनऊ पहुंच गए थे. यहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि भूटान नरेश संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूजा-अर्चना भी की.
प्रयागराज : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/xkWzuAZqz2
— NDTV India (@ndtvindia) February 4, 2025
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
CM योगी ने एयरपोर्ट पर किया भूटान नरेश का किया स्वागत
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वांग्चुक की अगवानी की. वांग्चुक मंगलवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगे. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी. भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. बयान के अनुसार, हवाई अड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान, वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की. भूटान नरेश मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे, जहां वह संगम पर पवित्र त्रिवेणी स्नान और दर्शन-पूजन करेंगे. लखनऊ हवाई अड्डे पर महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार, लखनऊ के जिला अधिकारी विशाख जी ने वांग्चुक को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले भूटान नरेश
बाद में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचे. राजभवन ने एक बयान में कहा, 'उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया तथा उनकी मेजबानी की.' इस मौके पर भूटान के राजा ने राजभवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. बयान में कहा गया कि राजभवन में भूटान के राजा के सम्मान में एक रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें भूटान के प्रतिनिधिमंडल और भारत सरकार और उप्र सरकार के प्रमुख अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया.

भारत-भूटान मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को और होंगे मजबूत
राजभवन में भूटान के राजा और उनके विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भारत-भूटान संबंधों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान भारत-भूटान सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के विषय पर बातचीत हुई. बयान में कहा गया है कि भूटान के राजा की यह यात्रा भारत-भूटान मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
दिसंबर 2024 में भूटान के राजा और रानी ने नयी दिल्ली का दौरा किया था और मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं. भूटान के राजा और उनके प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विदेश मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए. मंगलवार को भूटान के राजा महाकुंभ का दौरा करेंगे.
ये भी पढ़ें :- महाकुंभ के 6 सबसे अद्भुत Video... ये रंग नहीं देखा तो क्या देखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं