विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2016

नोटबंदी के खिलाफ वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

नोटबंदी के खिलाफ वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
वाराणसी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ वाराणसी में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि बेनियाबाग में मध्याह्न 12 बजे से यह जनसभा शुरू होगी.

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और आशीष खेतान सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पराजय के बाद केजरीवाल का यह दूसरा वाराणसी दौरा है. इसी वर्ष 22 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर भी वह आये थे और सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में मत्था टेका था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, वाराणसी, आम आदमी पार्टी, Demonetisaion, Delhi Chief Minister, Arvind Kejriwal, Varanasi, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com