विज्ञापन

बीजेपी के दलित नेता कौशल किशोर का गेंद वाला बयान, यूपी की सियासत में हलचल तेज, पूर्व सांसद ने किस पर साधा निशाना?

Kaushal Kishore Post: यूपी में बीजेपी के दिग्गज नेता कौशल किशोर की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मच गया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है 'गेंद ऊपर जाकर नीचे आ रही है.'

बीजेपी के दलित नेता कौशल किशोर का गेंद वाला बयान, यूपी की सियासत में हलचल तेज, पूर्व सांसद ने किस पर साधा निशाना?
कौशल किशोर की पोस्ट से सियासी हलचल
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की एक सोशल मीडिया पोस्ट से यूपी की राजनीति में हलचल मची हुई है.
  • कौशल किशोर ने पोस्ट में लिखा गेंद ऊपर जाकर नीचे आ रही है. जिससे सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं.
  • राजनीतिक जानकार यह जानने की कोशिश में जुटे हैं कि निशाना किस पर साधा है.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है. एक तरफ राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो दूसरी तरफ नेताओं के बयान भी सियासी पारा चढ़ा रहे हैं. बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यूपी की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. उन्होंने लिखा है 'गेंद जितनी तेजी से ऊपर गई थी, उतनी ही तेजी से नीचे आ रही है.' राजनीतिक जानकार उनकी इस पोस्ट को पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं. कौशल किशोर की इस पोस्ट के बाद सब इसके मायने निकालने में जुटे हैं. 

कौशल किशोर ने क्या लिखा

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 'आज मेरे एक मित्र से बात हो रही थी, उन्होंने कहा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई अब नीचे आ रही है. नीचे आने की स्पीड भी बढ़ती जाती है. गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता है.' बीजेपी नेता ने सीधे किसी पर निशाना नहीं साधा. लेकिन उनकी यह पोस्ट कई तरह के सियासी सवाल जरुर छोड़ रही है. क्योंकि कौशल किशोर यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. 

पत्नी हैं बीजेपी विधायक 

दरअसल, कौशल किशोर यूपी की मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं और मोदी सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. जबकि उनकी पत्नी जय देवी कौशल मलिहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. इसके बाद भी उनकी इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े किए हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक तरह से उन्होंने चुनाव के दौरान भितरघात करने वालों पर ही निशाना साधा है. पोस्ट वायरल होने के बाद से बीजेपी के आगामी राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी अटकलें शुरू हो चुकी हैं. 

हालांकि कौशल किशोर ने यह क्लीयर नहीं किया है कि यह निशाना किस पर था. लेकिन बिना नाम लिए दिए गए इस बयान को पार्टी नेतृत्व और अपनी ही सरकार पर बड़े सियासी हमले के रूप में देखा जा रहा है. 

ये भी पढे़ंः यूपी में AI वीडियो पर सियासत तेज, सपा ने योगी पर साधा निशाना, BJP बोली- झूठ से छवि खराब नहीं होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaushal Kishore, Kaushal Kishore Chandrul, UP Politics, UP News, Up Election News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com