विज्ञापन

VIDEO: पुलिसकर्मी नहीं ‘कैमरामैन’ कहिए, कानपुर में विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर, खाकी बनाती रही वीडियो

Kanpur Viral Video: कानपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ईंट-पत्थर चले. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हालात काबू करने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

VIDEO: पुलिसकर्मी नहीं ‘कैमरामैन’ कहिए, कानपुर में विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर, खाकी बनाती रही वीडियो
Kanpur News : विवाद के दौरान वीडियो बनाता रहा पुलिसकर्मी.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से सामने आए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं. वायरल वीडियो में बीच सड़क पर कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं, पत्थर फेंकर रहे हैं और पुलिसकर्मी कैमरामैन की भूमिका में नजर आ रहा है. विवाद के बीच पुलिसकर्मी झगड़ा शांत कराने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाता दिख रहा है. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि यूपी पुलिस का काम अब वीडियो बनना ही बचा है. 

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद कानपुर के रावतपुर क्षेत्र के गुरुदेव पैलेस चौकी के पास स्थित एक अस्पताल के सामने का है. बताया गया कि मौके पर मौजूद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज में बदल गई. इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया. सड़क पर अचानक हुई पत्थरबाजी से अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. 

वीडियो बनाता रहा पुलिसकर्मी 

हैरानी की बात यह रही कि एक तरफ मौके पर मौजूद लोग विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहे थे, जबकि पुलिसकर्मी वीडियो बनाने में लगा था. इस दौरान किसी ने विवाद और उस पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स पुलिस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.   

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

घटना को लेकर पुलिस की ओर से दी गई सफाई 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गया. मामले में रावतपुर थाना प्रभारी की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है. शुरुआती जांच में समाने आया है कि आपस में भिड़ने वाले लोग स्थानीय अस्पताल के कर्मचारी थे. मामले में किसी की भी ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.  

Kanpur Kidney Racket: नोटों के साथ रईसी दिखाने वाला परवेज धराया, ऑडियो क्लिप ने खोले और राज, बड़े अस्पताल से जुड़े तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com