- आश्रम में पूजा कराने के बहाने महिला को बुलाया.
- महिला का आरोप- कमरे में ले जाकर की छेड़छाड़.
- कानपुर में है आश्रम, हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव गिरफ्तार.
Kanpur Fake Baba Arrest: कानपुर पुलिस ने ढोंगी बाबा हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ देवरहाट थाना क्षेत्र में पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज है. इसको लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. थाना प्रभारी सर्वेश ने बताया कि हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया है, उससे थाने में पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, औरेया जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि हरिओम ने पूजा के बहाने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला ने बताया कि उसने अपनी ससुराल में बाबा से हवन कराया था और उसने एक नारियल भी दिया था और तब उसने अपने आश्रम में पूजा करने के लिए बुलाया था. पीड़िता ने बताया कि ढोंगी बाबा ने उसपर काली छाया का साया होने की बात कही थी.
काली छाया हटाने के नाम पर लिए पैसे
आरोप है कि काली छाया हटाने के नाम पर 40 हजार रुपये भी ले लिए थे. जब महिला ढोंगी बाबा के बुलावे पर उसके आश्रम पहुंची तो कमरे में छेड़छाड़ की. आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की और गला दबाया.
कई लोगों पर केस दर्ज
महिला का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर भागी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव समेत 5 लोगों पर नामजद और 4 से 5 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. वहीं, पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.
ये भी पढ़ें- Kanpur News Live: टूटी सड़कें और गंदगी का वीडियो बनाने पर भड़क उठे पार्षदपति, जानें कानपुर की ताजा खबरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं