विज्ञापन

Securing MBBS Seat: छात्र ने 5 लाख रुपए में खरीदी थी MBBS की सीट, न तो सीट मिली, न रकम

Cyber Crime: इच्छुक छात्रों से पैसे लेकर एमबीबीएस में दाखिले का सब्जबाग दिखाकर लूटने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कानपुर पुलिस सोमवार को गैंग सरगना और उसके दो साथियों को दबोच लिया. साइबर अपराधियों ने एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर छात्र से 5 लाख 75 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया था.

Securing MBBS Seat: छात्र ने 5 लाख रुपए में खरीदी थी MBBS की सीट, न तो सीट मिली, न रकम
GANG CAUGHT BY POLICE WHO SECURING MBBS SEAT IN 5 LAKHS

Interstate Gang Busted:  उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पैसे लेकर एमबीबीएस की सीट पक्की कराने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पश्चिम बंगाल से ऑपरेट करने वाले गैंग सरगना समेत दो गुर्गों को पकड़कर कानपुर लेकर आई कानपुर पुलिस ने गिरोह के मॉड्स ऑपरेंडी का भी खुलासा किया है. छात्रों से एमबीबीस सीट दिलाने का सब्जबाग दिखाने वाला गैंग छात्रों के साथ ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था.  

इच्छुक छात्रों से पैसे लेकर एमबीबीएस में दाखिले का सब्जबाग दिखाकर लूटने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कानपुर पुलिस सोमवार को गैंग सरगना और उसके दो साथियों को दबोच लिया. साइबर अपराधियों ने एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर छात्र से 5 लाख 75 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया था.

ये भी पढ़ें-VIDEO: कमाल का किसान, 5 फीट लंबी मूली उगा कर चौंकाया, देखें वायरल वीडियो

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, जेल भेजे गए पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार साइबर ठग

रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक छात्र को एमबीबीएस सीट दिलाने के लिए 5 लाख रुपए से अधिक की रमक ऐंठी थी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस को पता लगा कि गैंग पश्चिम बंगाल से ऑपरेट करता है. पश्चिम बंगाल पहुंचकर पुलिस ने गैंग सरगना समेत ले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान क्रमशः सौरव और जयंत के रूप में हुई है.

ठगी की राशि के साथ गैंग सरगना और दो गुर्गों को पश्चिम बंगाल से पकड़ लाई पुलिस

गौरतलब है पश्चिम बंगाल से साइबर ठगों के तार जुड़ने के बाद वहां पहुंची कानपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सौरव और उसके दो गुर्गो को गिरफ्तार किया और उनके पास से ठगी के 5,75,000 रुपए भी बरामद कर लिए. पश्चिम बंगाल से दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कल्याणपुर पुलिस उन्हें अभियुक्तों को जेल भिजवा दिया है. 

ये भी पढ़ें-Azab-Gazab School: न बिल्डिंग, न क्लासरूम, न ब्लैकबोर्ड, यहां बच्चों को जमीन पर लिखकर सिखाया जाता है ककहरा

साइबर ठगी के शिकार हुए छात्र को साइबर अपराधियों ने एमबीबीएस की सीट अलॉट कराने का झांसा दिया था और बदले में उससे 5 लाख 75 हजार रुपए की मोटी रकम ऐंठी थी, लेकिन पैसे लेने के बाद भी छात्र को न तो एमबीबीएस की सीट मिली और न ही ठगों का कोई सुराग लगा, तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ.

जांच में जुटी पुलिस पता लगा रही है कि अब तक गैंग ने कितनों को बनाया है शिकार 

कल्याणपुर थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस सुमेध जाधव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से ठगों की लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद टीम ने पश्चिम बंगाल जाकर इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने छात्रों को अपना शिकार बनाया है.

ये भी पढ़ें-जीवाजी यूनिवर्सिटी का बड़ा कारनामा, वरिष्ठता सूची में मृत और रिटायर्ड प्रोफेसरों का नाम डाल दिया, मचा हड़कंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com