- कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू मीनाक्षी पांडेय के साथ बेरहमी से मारपीट की.
- मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए और वह घर से बाहर घसीटते हुए निकाली गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ.
- वीडियो में महिला मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है.
सोशल मीडिया एक महिला के साथ एक बुजुर्ग के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. मारपीट एक मकान के गेट पर हो रहा है. वायरल वीडियो में बुर्जुग महिला को घसीटते हुए घर से बाहर करने पर आमदा नजर आ रहा है. जबकि महिला रोते हुए घर के अंदर भाग रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोगों का खून खौल रहा है. यह वायरल वीडियो यूपी के कानपुर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट करता बुर्जुग उसका ससुर बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कानपुर में चकेरी क्षेत्र की है. जहां घरेलू हिंसा के चलते ससुर ने अपनी बहू को बुरी तरह घसीटकर पीटा और कपड़े फाड़ दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसका स्थानीय क्षेत्र के लोगो में नाराजगी दिखी.
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की घटना
वायरल वीडियो में चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सुशील दुबे अपनी बहू प्रयागराज की रहने वाली मीनाक्षी पांडेय को बुरी तफह पीटते नजर आ रहा है. मारपीट में महिला के कपड़े भी फट गए हैं.
मामूली कहा सुनी को लेकर कानपुर में ससुर ने अपने बहू को घसीट घसीट कर जमकर पीटा,
— Arbaz Khan (@arz7850) April 11, 2026
बहू चिल्लाती रही, गिड़गिड़ाती रही कि मुझे मत मारो, लेकिन ससुर ने अपने बहू की एक नहीं सुनी। pic.twitter.com/Cqq8FXZB8s
वीडियो में बोल रही महिलाएं- दूसरी शादी करना चाहता है
महिला मदद की गुहार लगाती सुनाई दे रही है, जबकि एक व्यक्ति उसे जबरन घसीटते हुए मारपीट करता नजर आता है. आसपास मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करते दिखते हैं, वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में पड़ोस की महिलाएं ये भी कहती नजर आईं कि ससुर दूसरी शादी करना चाहता है, इसलिए बहु को पीटकर घर से निकाल रहा है.
बताया गया है कि मीनाक्षी पांडेय का विवाह वर्ष 2020 में हिमांशु दुबे के साथ हुआ था. मारपीट के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है. इस बीच, आरोप है कि कानपुर की चकेरी पुलिस ने मामले में अब तक मुकदमा दर्ज करने में तत्परता नहीं दिखाई है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
कानपूर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता का विचलित कर देने वाला विडियो सामने आया है , जिसमे वो पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है.!
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) April 11, 2026
महिला का आरोप है की ससुर ने उसे बेरहमी से घसीट-घसीट कर पीटा है और कमरे में बंद कर जान से मारने की तैयारी कर रहे है,मीनाक्षी पांडेय की शादी… pic.twitter.com/pcApP7HNGs
एक दूसरे वीडियो में बचाने की गुहार लगाती दिख रही महिला
ससुर के अत्याचार की शिकार हुई महिला का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें वो किसी कमरे में नजर आ रही हैं. वह इस वीडियो में बताती है कि उसे बंधक बना लिया गया है. उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है. वीडिया में वो हाथ के जख्म दिलाते हुए लोगों से बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें - कानपुर किडनी कांड: सरगना समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दिल्ली-उत्तराखंड में तलाश रही पुलिस की 3 टीमें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं