विज्ञापन

रात में पति को नींद की गोली देकर प्रेमी से करती थी बात, रंगेहाथ पकड़ाने पर पति ने तुरंत करवा दी शादी

पति का आरोप है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और उसके पास इसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है. साथ ही उसने घर से जेवरात गायब होने का भी आरोप लगाया है.

रात में पति को नींद की गोली देकर प्रेमी से करती थी बात, रंगेहाथ पकड़ाने पर पति ने तुरंत करवा दी शादी
सांकेतिक तस्वीर
झांसी:

उत्तर प्रदेश के झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके कथित प्रेमी से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है. आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद दोनों की शादी करवा दी. इस दौरान प्रेमी की ओर से महिला की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, शादी कराने के बावजूद पति का कहना है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उसने आरोप लगाया कि दोनों के बीच बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है और घर से जेवरात भी गायब हैं.

पूरा मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 24 जून 2026 को दतिया मप्र के ग्राम काडोर निवासी एक लड़की से हुई थी. शादी के एक माह बाद से ही उसे कमजोरी आने लगी और नींद ज्यादा आने लगी. तब उसे शक हुआ कि पत्नी उसके खाने में कोई चीज मिलाकर दे रही है. इसके बाद उसने सचेत रहना शुरू किया तो पता चला कि उसके सोने के बाद पत्नी किसी से फोन पर बात करती है और उसके घर से जाने के बाद एक युवक अक्सर घर आता है. तब उसने अपने लोगों से नजर रखने को कहा.

बेडरूम में अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया

23 अगस्त को वह एक्सीडेंट में घायल रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकला. तभी उसे खबर मिली कि एक युवक घर के अंदर घुसा है, तो वह पहुंच गया और दोनों को बेडरूम में अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया गया. पकड़ा गया युवक पत्नी के गांव का रहने वाला है. आरोप है कि पुलिस ने युवक पर कोई कार्यवाही नहीं की और छोड़ दिया. 

SSP से प्रेमी को जेल भेजने की मांग की

आरोप है कि पत्नी घर के कुछ जेवर और रूपये भी प्रेमी को दे चुकी है. पत्नी के परिवार वाले भी उसे ही गलत ठहरा रहे हैं और पत्नी को फिर साथ रखने का दबाव बना रहे हैं. लेकिन वह किसी हाल में पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता, क्योंकि नशीली दवा देने वाली पत्नी उसे जहर देकर मार भी सकती है. ऐसा न हो कि उसकी लाश किसी ड्रम में मिले. इस मामले में पति ने SSP से गुहार लगाते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेजने की मांग की है.

ये भी पढ़ें : नेपाल बाढ़ में 288 भारतीय अब भी लापता, MEA ने बताया- तमिलनाडु के 21 लोग सुरक्षित निकाले गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhansi News, Husband Got Them Married, Uttar Pradesh News, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com