विज्ञापन

जयंत चौधरी का अखिलेश पर सबसे बड़ा हमला-अगर मैं बात खोल दूं तो यूपी में खड़े नहीं हो पाएंगे

जयंत चौधरी ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने एक सभा में कहा कि अगर मैं बात खोल दूं तो यूपी में कही खड़े नहीं हो पाएंगे. दोनों नेताओं के बयानों से यूपी की राजनीति गरमाती जा रही है.

जयंत चौधरी का अखिलेश पर सबसे बड़ा हमला-अगर मैं बात खोल दूं तो यूपी में खड़े नहीं हो पाएंगे
अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का निशाना
  • यूपी में चुनाव से पहले जयंत चौधरी और अखिलेश यादव में बयानबाजी तेज होती जा रही है.
  • सपा प्रमुख के एक बयान पर जयंत चौधरी ने फिर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है.
  • जयंत चौधरी का कहना है कि अगर मैं बात खोल दूं तो यूपी में खड़े नहीं हो पाएंगे.

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच लगातार हो रही बयानबाजी से राजनीति गरमाती दिख रही है. यूपी चुनाव से पहले दोनों नेता खुलकर आमने-सामने आ गए हैं. हाल ही में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर रालोद की सीटें तय कर दी गई हैं. इस संबंध में एक सवाल मीडिया के लोगों ने पूछा तो जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर ही तंज कस दिया. उन्होंने कहा कि बहुत सारी बातें होती हैं, लेकिन मैं यहां खुलकर कहना नहीं चाहता. हमारा जब उनके साथ साझा था, तब की सारी बातें यदि मैं खोल दूंगा तो उन्हें यहां खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी. वह जिस हल्केपन से बातें करते हैं, वह ठीक नहीं है. चौधरी चरण सिंह का सम्मान सीटों से तय नहीं होगा बल्कि वह लोगों के दिलों में बसे हैं. रालोद को यदि एक भी सीट न मिले, तब भी चौधरी चरण सिंह का सम्मान कम नहीं होगा.

जयंत चौधरी का निशाना

जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीति में मुद्दे होने चाहिए. वह चवन्नी या रुपये के नहीं होते. विकास का मुद्दा होना चाहिए. आज सहारनपुर से दिल्ली जाने में बहुत कम समय लगता है. कभी 6 घंटे लगते थे. उन्होंने जेन जी में असंतोष को लेकर भी बात की. जयंत चौधरी ने कहा कि आज की नई पीढ़ी पहले के लोगों की तरह नहीं सोचती. उन्हें वैसे सोचना भी नहीं चाहिए और जाति से बचना चाहिए. जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करते हैं. वह कभी सड़क पर नहीं उतरे और आंदोलन भी नहीं किया, लेकिन उन्हें राजनीति विपक्ष की करनी है.

ये भी पढ़ेंः एक व्यक्ति और एक परिवार की गलती की कीमत चुकाता था पूरा यूपी: सीएम योगी का सपा पर निशाना

जयंत-अखिलेश में बयानबाजी तेज 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरलेडी प्रमुख जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-दूसरे पर खूब निशाना साध रहे हैं.  अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान के बाद से शुरू हुआ यह सियासी घमासान अब पश्चिमी यूपी में बढ़ता जा रहा है. 

जयंत चौधरी इस बार एनडीए में

दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह सपा से नाता तोड़ते हुए एनडीए गठबंधन में आ गए थे. जिसके बाद केंद्र सरकार में जयंत चौधरी को मंत्री भी बनाया गया है. अब 2027 का आगामी यूपी चुनाव जयंत चौधरी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना तय माना जा रहा है. आरलेडी फिलहाल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह तय नहीं है. इसी को लेकर सियासत तेज हो रही है. अखिलेश यादव ने आरलेडी की सीटों को लेकर ही जयंत पर तंज कसा था.

ये भी पढे़ंः 'चौधरी साहब हमें सिखा गए हैं...' राजनीति की ABCD वाले तंज पर जयंत का अखिलेश पर पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayant Chaudhary, Jayant Chaudhary Nda Alliance, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, UP Elecitons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com