चेन्नई में 22 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन सितारों से सजी एक शानदार शाम बन गया. इस खास मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इस समारोह की कई यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी और फिल्ममेकर-डायरेक्टर एटली की एक साथ आई तस्वीर ने खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वायरल हो गई.
एक अन्य तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही, जिसमें एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली, एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन एक ही फ्रेम में नजर आए. भारतीय सिनेमा और क्रिकेट जगत की इन चर्चित हस्तियों को एक साथ देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए.
इस खास जश्न में सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता अजित कुमार और फैंस के चहेते विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. समारोह में पहुंचते सितारों की तस्वीरें और जश्न के दौरान के उनके खास पल भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए.
सिनेमा और क्रिकेट जगत की इतनी बड़ी हस्तियों के एक साथ जुटने से अनिरुद्ध और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन एक यादगार और सितारों से सजी शाम बन गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं