विज्ञापन

UP में नदी से MP के तीन युवकों के शव बरामद, शादी में आए थे सभी, नहाते समय नदी में डूबे

यूपी के जालौन के माधौगढ़ में पहुज नदी में डूबे मध्य प्रदेश के तीन युवकों के शवों को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है. तीनों युवक जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. 

UP में नदी से MP के तीन युवकों के शव बरामद, शादी में आए थे सभी, नहाते समय नदी में डूबे

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास बहने वाली पहुज नदी में गुरुवार को पिकनिक मनाने और भीषण गर्मी से राहत पाने आए दोस्तों में से तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला. शव मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

भिंड से पिकनिक मनाने पहुंचे थे दोस्त

क्षेत्राधिकारी (सीओ) माधौगढ़ अम्बुज सिंह ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश (एमपी) के भिंड जिले जालौन ज‍िले में शादी समारोह में आए थे. यहां से 14 युवकों का एक दल यहां पहुज नदी में नहाने और समय बिताने आया था. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ये सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे. इन युवकों में आशीष यादव, पंकज बघेल, प्रवेंद्र बघेल, राहुल, बलराम, रंजीत, अमित, अब्बास, राकेश, उदयवीर, सैम सिद्दीकी, जगमोहन, सुमीप और अवनीभ शामिल थे. 

 jalaun pahuj river three youths drowned bodies recovered

 jalaun pahuj river three youths drowned bodies recovered

बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

नदी में नहाने के दौरान अचानक जगमोहन बघेल (19 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, सुमीप बघेल (15 वर्ष) पुत्र जगदीश, और अवनीभ यादव (20 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह यादव गहरे पानी की तरफ चले गए. देखते ही देखते तीनों पानी में पूरी तरह डूबने लगे. नदी किनारे मौजूद उनके अन्य साथियों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे असफल रहे और तीनों युवक पानी में लापता हो गए. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

SDRF और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

साथी युवकों द्वारा तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सीओ अम्बुज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही माधौगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया. कई घंटों की कड़ी मशक्कत और संयुक्त खोजबीन के बाद टीम ने तीनों युवकों के शवों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
जैसे ही तीनों युवकों के शव नदी से बाहर आए, मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Kanpur Live: '12 सालों में भारत को बदलते देखा' 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' में शामिल हुए CM योगी

लेखक के बारे में
img
Mayank Gupta
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalaun News In Hindi, Uttar Pradesh, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com