मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को लोगों ने शक होने पर पकड़ लिया. कंधे पर स्टार और नेमप्लेट लगाकर खुद को इंस्पेक्टर बताने वाला युवक सवालों के जवाब में बार-बार उलझता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस उसे शहर कोतवाली ले गई.
जांच में उसकी पहचान प्रयागराज के करछना निवासी शिव कुमार पाल के रूप में हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शक होने पर लोगों ने पुलिस के हवाले किया
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में जिला कलेक्ट्रेट में उस समय लोग हैरान रह गये, जब पुलिस की वर्दी पहले एक युवक घूमता हुआ दिखाई पड़ा. स्थानीय लोगो को संदेह होने पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
बोला- महिला थाने पर पोस्टिंग है
मिर्जापुर कलेक्ट्रेट में परिसर में घूम रहे एक फर्जी दरोगा नेमप्लेट लगाया था. इस पर शिवपाल इंस्पेक्टर लिखा था, जो कि प्रयागराज से मिर्जापुर आ कर थाने की तलाश कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने दरोगा से पूछा उसने बताया कि प्रयागराज से आए हैं और थाना ढूंढ रहे हैं। महिला थाना पर पोस्टिंग है और कागज बनवाने के लिए कलेक्टरेट परिसर में आए हुए हैं.
फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद
स्थानीय लोगों को शक होने पर इस दरोगा को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस फर्जी दरोगा को पकड़कर शहर कोतवाली ले गई. फर्जी दरोगा के पास से आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है. फर्जी दरोगा प्रयागराज के करछना का निकाला।
शहर कोतवाली थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा का कहना है गिरफ्तार किए गए फर्जी दरोगा का नाम शिव कुमार पाल है. यह प्रयागराज के करछना के रहने वाला है। घर से लापता है. परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया है. जांच की जा रही है।
(बृजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं