विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को यह सजा देना चाहते थे संजय मांजरेकर, जानें किस साइड खड़े हैं फैन्स

श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी.

वैभव सूर्यवंशी को यह सजा देना चाहते थे संजय मांजरेकर, जानें किस साइड खड़े हैं फैन्स
Sanjay Manjrekar Vs Vaibhav Sooryavanshi: संजय मांजरेकर के पोस्ट पर मचा बवाल

Sanjay Manjrekar reaction viral on Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका-ए से सुपर ओवर में भारत ए की हार के बाद सूर्यवंशी की मैदान पर विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर विशेन हलाम्बागे के साथ धक्का मुक्की और बहस हो गई थी. जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी के व्यवहार को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी अपनी राय देने लगे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा कि वैभव को एक मैच से कम से कम बाहर रखना चाहिए थे. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "अगर मैं भारत A का कोच या मैनेजर होता, तो अफगानिस्तान के खिलाफ़ इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करता. ऐसा सिर्फ उन्हें यह समझाने के लिए करता कि मैदान पर शारीरिक रूप से आक्रामक होना या हाथापाई करना ठीक नहीं है, चाहे उकसाने वाली वजहें कुछ भी रही हों."

मांजरेकर के इस पोस्ट पर फैन्स दो गुटों में बंट गए हैं. एक तबका मांजरेकर की बात को सही करार दे रहा है तो वहीं, दूसरी ओर लोग इस बात को गलत बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और ज्यादातर फैन्स ने संजय की बात को गलत बताया है. ज्यादातर लोगों का मानना है कि वैभव इस समय सीख रहे हैं और मैदान पर ऐसी बातें हो जाती है. अरुण नाम के एक यूजर ने लिखा, "वह 15 साल का बच्चा है, जिसे लगातार परेशान किया जा रहा था.. उसने वैसा ही बर्ताव किया जैसा एक 15 साल का बच्चा करता है. वैभव सूर्यवंशी को थोड़ा तो बख्श दो!

एक और यूजर ने लिखा है कि वह अभी सीख रहा है हां, मैदान पर उसे शांत रहना सीखना होगा और अपने बल्ले से जवाब  देना होगा. कुल मिलकर फैन्स संजय मांजरेकर के पोस्ट पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी.  सूर्यवंशी को हालमबागे को धक्का देना पड़ा जो तीखी बहस के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिला रफ्तार का नया सौदागर, गुरनूर बरार ने बताया कैसे पूरा किया भारतीय जर्सी तक का सफर

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने बनाया World Record, ऐसा कारनामा कर T20 क्रिकेट की बनी जोड़ी नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Sanjay Manjrekar, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com