उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज यानी 18 जून को कानपुर दौरे पर पहुंचे और शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर सीएम कार्यक्रम को संबोधित किया. सीएम योगी आदित्यनाथ सीएसए विवि में पहली बार हो रही प्राकृतिक खेती कार्यशाला को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश भर से पहुंचे 500 से अधिक किसानों से संवाद किए.
कानपुर की पल-पल की ब्रेकिंग न्यूज, ताजा खबरें, बड़ी खबरें, आम आदमी के काम की खबरें, सियासी हलचल समेत मौसम की अपडेट जानने के लिए आप NDTV वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.
Kanpur Live: कल्याणपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर
बड़े भाई संदीप के मुताबिक, प्रदीप मंगलवार को ही हैदराबाद से लौटा था. देर रात पड़ोस के कुछ लड़कों ने उसे फोन कर गजानन पार्क के पास बुलाया. वहां किसी बात पर कहासुनी होने के बाद युवकों ने पहले उसे लात-घूंसों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा और फिर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. भागने के प्रयास में पहली गोली मिस हो गई, लेकिन दूसरी गोली प्रदीप के पेट में जा लगी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.
गंभीर हालत में प्रदीप को पहले निजी अस्पताल और फिर रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. संदीप की लिखित तहरीर पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना कर दी गई हैं.
सीएम योगी कार्ययोजना समीक्षा बैठक में दिखे सख्त, बोले- विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की सुस्ती स्वीकार्य नहीं होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा की. बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद के जनप्रतिनिधियों की ओर से कुल 11,724 करोड़ रुपये लागत की 1,374 विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए. जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि समयबद्ध रूप से स्वीकृतियां मिल सकें. उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य राजमार्गों, सेतु, आरओबी और धार्मिक स्थलों के संपर्क मार्गों जैसे प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सड़कों को क्षति पहुंचाने वालों से वसूली करने और निविदा के बाद भी कार्य न शुरू करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने गत वर्ष स्वीकृत 5,497 करोड़ रुपये की 2,301 परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनमें से 1,242 पूर्ण हो चुकी हैं. बैठक में सरकार के कई मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

अवैध संबंधों को छुपाने के लिए भाई ने की बहन की हत्या, शव नदी में फेंका
उत्तर प्रदेश के कानपुर के मंगलपुर थाना क्षेत्र में लोकलाज और गुनाह छिपने के डर से एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी मिलन (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. 5 जून की शाम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर छोटी बहन ज्योति ने शोर मचा दिया था. राज खुलने के डर से मिलन और उसकी भाभी ने धारदार चाकू से ज्योति का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता और रिश्तेदारों की मदद से शव को दरी में लपेटकर सेंगुर नदी में फेंक दिया. 8 जून को पुलिस ने शव बरामद किए जाने के बाद पूरा परिवार फरार हो गया था. पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर मुख्य आरोपी मिलन को औरंगाबाद मोड़ के पास से धर दबोचा. फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य सह-आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Kanpur Live: गोविंद नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट के थाना गोविंद नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा है. पुलिस ने यह सफलता सर्विलांस सेल और ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से हासिल की है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मयंक खुसवानी और सागर राठौर के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया मुख्य आरोपी मयंक खुसवानी कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि वह कानपुर के चर्चित चावला पत्थरबाजी मामले में भी नामजद आरोपी रहा है. मामले की जानकारी देते हुए कानपुर दक्षिण के डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थाना गोविंद नगर पुलिस ने सर्विलांस और ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है.

Kanpur Live: कानपुर की लेदर टेनरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के संजय नगर इलाके में स्थित 'न्यू ग्लोब लेदर टेनरी' में अचानक भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप अख्तियार कर लिया कि फैक्ट्री से उठते काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखने लगा. इस भयानक मंजर को देखकर आस-पास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया और डर के मारे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं. दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर लगातार आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे रहे. फिलहाल, किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टेनरी के भीतर भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
Kanpur Live: मुहर्रम के जुलूस में असलहे और घातक हथियार लेकर चलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुहर्रम के मद्देनजर शांति और सुरक्षा को लेकर बाबूपुरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक की गई. इस बैठक में पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा की मिलीजुली आबादी वाले इलाकों से ज़ब जुलुस निकाला जाए, तो जुलुस में किसी भी प्रकार के असलहे, तलवार, लाठी या अन्य घातक हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित है, जो इसका उलंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पीस कमेटी में आए लोगों को से यह भी अपील की गई कि डीजे या तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें. सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें. साथ ही आयोजकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि जुलूस के दौरान कोई भी भड़काऊ नारा, भाषण या आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन न हो.
पीस कमेटी कि इस मीटिंग में आए सभी लोगों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह नियमों का पालन करेंगे और पुलिस का सहयोग करेंगे.
कानपुर दक्षिण पुलिस उपयुक्त ने की जन सुनवाई:शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
कानपुर दक्षिण क्षेत्र में आम लोगों की दिक्कतों को सुनने के लिए पुलिस उपयुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में आए लोगों की समस्या सुनी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए. पुलिस उपायुक्त ने सभी थानाप्रभारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस कर्मियों को यह आदेश भी दिया कि इन शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करें और हमें भी समाधान से अवगत कराएं.

Kanpur Live: 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे और 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' एवं कृषकों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए.
Kanpur Live: सीएम योगी बोले- '12 सालों में भारत को बदलते देखा'
सीएम योगी कानपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला को संबोधित किया. उन्होंने अन्नादाताओं से सीधा संवाद किया. सीएम योगी ने कहा कि 12 सालों में भारत को बदलते देखा है. भारत समृद्धि की ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहा. PM मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है. 2014 के पहले किसान आत्महत्या कर रहा था. अन्नदाताओं के फसल की गारंटी की सुरक्षा मिली. पहली बार किसान सम्मान निधि की घोषणा हुई. हमने किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराई.

Kanpur Live: सीएम योगी का आज कानपुर दौरा, कड़ी सुरक्षा रहेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कानपुर दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. रात 10:45 बजे से सुबह 3:45 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष चेकिंग रहेगी. कानपुर जिले की सभी सीमाओं (बॉर्डर) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बाहर से आने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जाएगी.
होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और किराए के ठिकानों की विशेष निगरानी की जाएगी. ठहरने वाले लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा. बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. बिना वैध दस्तावेज या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस समन्वय के साथ काम कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
Kanpur Live: मूकबधिर बच्चों के थेरेपी सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में मंदबुद्धि बच्चों के लिए बनें थेरेपी सेंटर में बुधवार रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग की लपटें देखकर पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप ले लिया और लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई. लपटें उठती देखकर क मरे में मौजूद डाक्टर दंपति ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई. आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची. विद्युत आपूर्ति बंद क राने के बाद दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से थेरेपी सेंटर और घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world